विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DRDO Internship 2026: डीआरडीओ में स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप का मौका, बिना परीक्षा के चयन और 30000 मिलेगा स्टाइपेंड

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:23 PM (IST)

ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए डीआरडीओ में इंटर्नशिप का मौका है। इंटर्नशिप के लिए स्पीड पोस्ट ...और पढ़ें

DRDO Internship 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

DRDO Internship 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका।

  2. 14 नवंबर तक जमा किया जा सकता है फॉर्म।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स जो किसी बेहतरीन संस्थान से अपनी इंटर्नशिप करना चाहते हैं उनके लिए खुशखबरी है। रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से इन स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू हो चुकी है। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक स्टूडेंट्स ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते या ईमेल पर फॉर्म को भेज सकते हैं। आवेदन तय पते पर पहुंचने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 निर्धारित है।

इंटर्नशिप के लिए पात्रता कर लें चेक

डीआरडीओ की ओर से सब्जेक्ट के अनुसार इंटर्नशिप के लिए पात्रता अलग-अलग तय की गई है। आप नीचे से विषयवार डिटेल चेक कर सकते हैं।

बायोलॉजिकल साइंसेज: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बायोलॉजिक साइंसेज (बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबोयलॉजी/फार्माकोलॉजी/टोक्सोलॉजी/इम्युनोलॉजी) में एमएससी या समकक्ष डिग्री (03/04 सेमेस्टर)/बीटेक (7वें/8वें सेमेस्टर) में पढ़ रहे हो।

केमिकल साइंसेज: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री (ऑर्गेनिक केमिस्ट्री/इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री/एनालिटिकल केमिस्ट्री) में एमएससी या समकक्ष में (3/4 सेमेस्टर) में पढ़ रहे हों।

इंजीनियरिंग: इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंसेज में बी.ई/बीटेक (7वें/8वें सेमेस्टर में अध्ययनरत)

शैक्षिक योग्यता के अलावा आवेदन की लास्ट डेट 14 नवंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए छात्र की अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने का तरीका

छात्र डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर ऑफरिंग के अंतर्गत वैकेंसीज में जाकर भर्ती से संबंधित ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके निर्धारित अंतिम तिथि से पहले Director, DRDE, DRDO, Ministry of Defence, Jhansi Road, Gwalior, Madhya Pradesh, Pin Code-474002 पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें। \
इसके अलावा फॉर्म को ईमेल द्वारा भी भेजा जा सकता है। उम्मीदवार फॉर्म को ईमेल आईडी director.drde@gov.in और hrd.drde@gov.in पर भेज सकते हैं।

DRDO Internship 2026 Application Form & Notification

बिना परीक्षा के होगा चयन

इस इंटर्नशिप के लिए डीआरडीओ द्वारा चयन बिना परीक्षा के होगा। छात्रों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की लिस्ट 1 दिसंबर 2026 को जारी कर दी जाएगी।

6 महीने के लिए 30000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित छात्रों की इंटर्नशिप अवधि कुल 6 महीने के लिए होगी। प्रतिमाह 5000 रुपये स्टाइपेंड के रूप में दिए जायेंगे अर्थात 6 महीने के लिए स्टूडेंट्स को 30000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। इंटर्नशिप की शुरुआत 1 जनवरी 2027 को होगी।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर पदों पर भर्ती का एलान, 25 अक्टूबर से ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन