Move to Jagran APP

CUET UG 2022 Admit Card: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव किए जाने पर जानें लेटेस्ट अपडेट

CUET UG 2022 Admit Card कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी यूजी 2022 के लिए एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा जल्द ही जारी किए जाएंगे और डाउनलोड के लिए लिंक परीक्षा पोर्टल cuet.samarth.ac.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने अपने अप्लीकेशन नंबर से डाउनलोड कर सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 02:07 PM (IST)
CUET UG 2022 Admit Card: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव किए जाने पर जानें लेटेस्ट अपडेट
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक एनटीए जल्द करेगा एक्टिव।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET UG 2022 Admit Card: देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं भाग ले रहे विभिन्न राज्य व निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में इस साल दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं के चयन हेतु आयोजित किए जाने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव होने का इंतजार परीक्षा के लिए आवेदन किए 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स कर रहे हैं। परीक्षा का आयोजन कर रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी यूजी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cuet.samarth.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार इसके माध्यम से अपने विवरण (अप्लीकेशन नंबर, आदि) भरकर सबमिट करके अपना सीयूईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे।

loksabha election banner

CUET UG 2022 Admit Card: प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से

बता दें कि इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में 22 जून 2022 को सीयूईटी यूजी 2022 के आयोजन की तारीखों की घोषणा की थी। एजेंसी के नोटिस के अनुसार स्नातक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 20 जुलाई तक और फिर 4 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाना है। पहली बार आयोजित किए जा रहे सीयूईटी यूजी में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति और उनकी कठिनाई के स्तर आदि के बारे में स्टूडेंट्स को अवगत कराने के लिए एनटीए सीयूईटी यूजी 2022 मॉक-टेस्ट प्रैक्टिस क्वेश्चन पहले ही जारी कर चुका है, जिसके उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक देख और अटेम्प्ट कर सकते हैं।

एनटीए सीयूईटी यूजी 2022 मॉक-टेस्ट प्रैक्टिस क्वेश्चन लिंक

बता दें कि सीयूईटी यूजी 2022 के लिए हर छात्र ने औसतन विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया है और 54 हजार से अधिक यूनीक कंबीनेशन चुने हैं। सीयूईटी यूजी के माध्यम से 43 केंद्रीय विश्वविद्यालयों, 12 राज्य विश्वविद्यालयों, 12 डीम्ड विश्वविद्यालयों और 18 निजी विश्वविद्यालयों में इस साल दाखिला दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.