विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बनाई जाएगी डिजिटल प्रोफाइल, स्टूडेंट्स की स्किल को पहचाने में मिलेगी मदद

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

कर्नाटक में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए जल्द ही डिजिटल प्रोफाइल बनाई जाएगी। यह छात्रों की स्किल, उपलब्धियों और प्रदर्शन को ...और पढ़ें

यहां पढ़ें पूरी खबर।

यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. छात्रों की स्किल और उपलब्धियों की पहचान होगी।

  2. पढ़ाई के तरीकों में बदलाव और प्रैक्टिकल फोकस बढ़ेगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए जल्द ही स्किल प्रोफाइल बनाई जाएगी। दरअसल कर्नाटक के 17 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में 30 प्रतिशत सीटें खाली होने के कारण छात्रों की पढ़ाई के लिए डिजिटल प्रोफाइल बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इस प्रोफाइल की मदद से छात्रों की स्किल, उनकी उपलब्धियों और प्रदर्शन का आसानी से परखा जा सकता है। 

पढ़ाई करने के तरीकों में होगा बदलाव

इस नए मॉडल के जरिये पढ़ाई करने के तरीकों में बदलाव होगा। नए मॉडल के तहत यह जांचा जाएगा कि छात्र पढ़ाए गए विषयों से वास्तविक चीजों को हल करने में कितना सक्षम है। इस मॉडल में प्रयोग, रिसर्च, टीमवर्क और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसी स्किल शामिल होगी।

छात्रों के लिए बनेगा डिजिटल प्रोफाइल

इस मॉडल के तहत हर छात्र का एक डिजिटल प्रोफाइल बनाया जाएगा। इस डिजिटल प्रोफाइल में छात्रों की उपलब्धि, प्रोजेक्ट और कौशल आदि को दर्ज किया जाएगा। इससे कॉलेज को यह देखने में मदद मिलेगी की छात्र किस काम में ज्यादा बेहतर है और उन्हें किस क्षेत्र में ट्रेनिंग की जरूरत है।

हर छात्र के लिए बनाया जाएगा प्लान

इस प्रोफाइल के जरिये छात्र की रुचि, उपलब्धियां और करियर के आधार पर एक रोडमैप तैयार किया जाएगा। इससे कॉलेज को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस छात्र को कौन-सी स्किल सीखने की जरूरत है और कौन-से क्षेत्र में करियर बनना उनके लिए बेहतर होगा।

नौकरी और इंटर्नशिप में होगा फायदा

डिजिटल प्रोफाइल की मदद से कॉलेज को कंपनी की जरूरत के मुताबित छात्रों को पहचानने में मदद मिलेगी। इससे रिसर्च, पढ़ाई और नौकरी के लिए छात्रों का चयन आसान हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों भर्ती का एलान, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू; 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी