विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षाविभाग ने नई रेशनेलाइजेशन नीति में किया बदलाव

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Oct 2021 08:30 PM (IST)

शिक्षा विभाग ने रेशनेलाइजेशन नीति में बदलाव कर दिया है। अब छात्रों की संख्या के नए मापदंड के अनुसार प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

शिक्षाविभाग ने नई रेशनेलाइजेशन नीति में किया बदलाव
शिक्षाविभाग ने नई रेशनेलाइजेशन नीति में किया बदलाव

बलवान शर्मा, नारनौल: शिक्षा विभाग ने रेशनेलाइजेशन नीति में बदलाव कर दिया है। अब छात्रों की संख्या के नए मापदंड के अनुसार प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि प्राइमरी शिक्षक यूनियन ने विभाग के इस आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। नए आदेशों के तहत अब शिक्षकों की नियुक्ति 1:30 के अनुसार होगी। इस बार प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण विभाग ने नया रेशनेलाइजेशन किया है। इससे शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। हालांकि एसोसिएशन की आशंका है कि इससे कहीं शिक्षकों पर छंटनी की गाज न गिर जाए।

-------- ये होगा नया मापदंड छात्रों की संख्या पीआरटी, जेबीटी हेड टीचर 1-60 2 ---- 61-90 3 ---- 91-120 4 ---- 121-150 5 ---- 151-200 5 01 201-240 6 01 241-280 7 01 281-320 8 01 321-360 9 01 361-400 10 01 बाक्स छात्र संख्या के मुताबिक जिलावाइज आवश्यकता जिला प्राइमरी स्कूल संख्या एचटी पीआरटी कुल आवश्यकता अंबाला 476 37 1378 1415 भिवानी 447 97 1645 1742 च.दादरी 208 18 661 679 फरीदाबाद 239 145 1662 1807 फतेहाबाद 384 140 1726 1866 गुरुग्राम 365 136 1833 1969 हिसार 504 178 2190 2368 झज्जर 292 31 918 949 जींद 424 116 1800 1916 कैथल 373 132 1657 1789 करनाल 487 144 2099 2243 कुरुक्षेत्र 491 49 1483 1532 महेंद्रगढ़ 457 14 1220 1234 नूंह 499 357 3562 3919 पलवल 359 161 1980 2141 पंचकुला 274 59 1044 1103 पानीपत 243 146 1488 1634 रेवाड़ी 399 28 1134 1162 रोहतक 211 61 890 951 सिरसा 524 148 2178 2326 सोनीपत 422 93 1787 1880 यमुनानगर 594 72 1877 1949 कुल 8672 2362 36212 38574 बाक्स-------

रेशनेलाइजेशन में बदलाव शिक्षा विभाग की तुगलकी फरमान: कृष्ण कुमार नगंली नारनौल: शिक्षा विभाग द्वारा रेशनेलाइजेशन नीति में बदलाव करने के निर्णय को निराधार व दोगली नीति बताते हुए हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में जेबीटी शिक्षकों की ज्वाइनिग के समय शिक्षक छात्र अनुपात 1:25 किया गया था, जो कि शिक्षा की गुणवत्ता के हक में सही कदम था। अब इस अनुपात को 1:30 करने का अव्यवहारिक व तुगलकी फरमान जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि सबसे अहम तथा मुख्य तथ्य तो यह है कि पूरे देश में लागू की जा रही नई शिक्षा नीति में भी शिक्षक छात्र अनुपात 1: 25 का ही है। ऐसे में विभाग द्वारा इस अनुपात को बढ़ाना छात्र तथा शिक्षक दोनों के साथ अन्याय करना है। दूसरे इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी, बल्कि काफी जेबीटी शिक्षक सर प्लस हो जाएंगे तथा भावी शिक्षक जिन्होंने एचटेट पास किया हुआ है, वे भी हताश हो जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।