विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28: घर से स्कूल की दूरी बनेगा मुख्य आधार, मिलेंगे 70 अंक तक; आयु जरूरी दस्तावेज पर भी डाल लें नजर

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:22 PM (IST)

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027 के लिए पॉइंट्स सिस्टम जारी हो गया है। घर से स्कूल की दूरी, सिबलिंग और पूर्व छात्र (एलुमनाई) एडमिशन के अंकों के लिए मुख्य आधार बनेगा।

Delhi Nursery Admissions 2027-28

Delhi Nursery Admissions 2027-28

HighLights

  1. 1 से 28 दिसंबर तक दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए लिए जायेंगे आवेदन।

  2. महत्वपूर्ण डेट्स, आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य डिटेल करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28 के लिए शेड्यूल और एडमिशन क्राइटेरिया जारी हो गया है। इस बार दाखिले के लिए घर से स्कूल की दूरी अहम हथियार साबित होगी। दिल्ली के निजी स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए अपने एडमिशन क्राइटेरिया जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिसमें चयन प्रक्रिया के दौरान घर से स्कूल की दूरी (नेबरहुड डिस्टेंस) एक मुख्य आधार बनकर उभरी है। आवेदकों के घर और स्कूल के बीच की दूरी के आधार पर स्कूल 50 से 70 अंक (पॉइंट्स) तक दे रहे हैं।

राजधानी के 1700 स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

एडमिशन प्रक्रिया के तहत नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में दाखिले लिए जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी के 1700 से अधिक निजी स्कूल इस प्रक्रिया की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, कई संस्थानों ने अपने मानदंड जारी कर दिए हैं, लेकिन स्कूलों का कहना है कि सोमवार शाम को शिक्षा निदेशालय (DoE) का क्राइटेरिया मॉड्यूल काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण वे निर्धारित विवरण अपलोड नहीं कर सके।

एडमिशन के लिए स्कोरिंग क्राइटेरिया

स्कूलों ने नेबरहुड मानदंडों के तहत अलग-अलग पॉइंट सिस्टम अपनाया है। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने घर से दूरी के आधार पर 50 से 70 अंक निर्धारित किए हैं। इसके 100 अंकों के मूल्यांकन ढांचे में भाई-बहन (सिबलिंग) के लिए 20 अंक और पूर्व छात्र (एलुमनाई) श्रेणी की पात्रता के लिए 10 अंक भी शामिल हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) देगा दूरी के हिसाब से 20 से 50 अंक

डीपीएस की ओर से स्कूल से छह किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को 50 पॉइंट्स दिए जायेंगे। छह से आठ किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले बच्चों को 40 अंक मिलेंगे। 15 किलोमीटर से अधिक दूर रहने वाले बच्चों को 20 अंक मिलेंगे। इसके अलावा, भाई-बहन (सिबलिंग) श्रेणी के बच्चों को 26 अंक मिल सकेंगे। जिन बच्चों के माता-पिता स्कूल के पूर्व छात्र (एलुमनाई) रहे हैं, उन्हें 12 अंक दिए जायेंगे।

इन डेट्स में होगी एडमिशन प्रक्रिया पूरी

दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए डेट्स की घोषणा हो गई है। 1 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकता है। एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी डेट्स निम्नलिखित हैं।

कार्यक्रम डेट्स
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 1 दिसंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026
आवेदकों का विवरण और अंक अपलोड करना 4 जनवरी 2027
आपत्ति दर्ज करने की डेट्स  5 से 11 जनवरी 2027
कुल स्कोर के आधार पर अंतिम अंक सूची जारी होने की डेट 12 जनवरी 2027
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि  20 जनवरी 2027
अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान (पहली सूची के लिए) 21 से 28 जनवरी 2027
दूसरी चयन सूची जारी होने की तिथि  5 फरवरी 2027
माता-पिता के प्रश्नों का समाधान (दूसरी सूची के लिए) 6 से 12 फरवरी 2027
प्रवेश की अगली सूची (यदि कोई हो) 22 फरवरी 2027
एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2027

ये दस्तावेज कर लें तैयार

जो भी माता पिता अपने बच्चों को एडमिशन दिलाने की सोच रहे हैं वे कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज- माता-पिता या बच्चे का मूल निवास प्रमाण पत्र/ पेरेंट्स में से किसी एक का वोटर आईडी कार्ड/ पेरेंट्स में किसी एक के नाम पर जारी राशन कार्ड जिसमें बच्चे की उपस्थिति भी हो/ पासपोर्ट/ बिजली बिल/ टेलीफोन आदि का बिल/ माता- पिता का आधार कार्ड/ UID कार्ड आदि तैयार कर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।