विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Nursery Admission 2027: दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर से होंगे शुरू, ये डॉक्युमेंट कर लें तैयार

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 10:38 AM (IST)

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए डेट्स (Delhi Nursery Admission Dates 2027) का एलान कर दिया गया है। 1 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक दाखिले के लिए फॉर्म भरा जा सकता है। पूरा शेड्यूल इस पेज से चेक कर सकते हैं।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28

HighLights

  1. दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027 के लिए 1 से 28 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका।

  2. आवश्यक दस्तावेज अभी से कर लें तैयार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के स्कूलों में नर्सरी क्लास में एडमिशन के लिए डेट्स के एलान कर दिया गया है। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को दिल्ली के स्कूलों में दाखिला दिलवाना चाहते हैं वे एडमिशन के लिए 1 दिसंबर से आवेदन पत्र भर पाएंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Delhi Nursery Admission Criteria: नर्सरी में एडमिशन के लिए उम्र सीमा

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2027 को 4 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार, प्री-प्राइमरी क्लास के लिए आयु सीमा 4 से 5 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आयु सीमा 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है।

Delhi Nursery Admission 2027-28: दिल्ली नर्सरी एडमिशन शेड्यूल

कार्यक्रम डेट्स
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 1 दिसंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2026
आवेदकों का विवरण और अंक अपलोड करना 4 जनवरी 2027
आपत्ति दर्ज करने की डेट्स  5 से 11 जनवरी 2027
कुल स्कोर के आधार पर अंतिम अंक सूची जारी होने की डेट 12 जनवरी 2027
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि  20 जनवरी 2027
अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान (पहली सूची के लिए) 21 से 28 जनवरी 2027
दूसरी चयन सूची जारी होने की तिथि  5 फरवरी 2027
माता-पिता के प्रश्नों का समाधान (दूसरी सूची के लिए) 6 से 12 फरवरी 2027
प्रवेश की अगली सूची (यदि कोई हो) 22 फरवरी 2027
एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2027

आवेदन से पहले ये दस्तावेज कर लें तैयार

जो भी माता-पिता अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं वे निर्धारित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अभी से तैयार कर लें ताकी दाखिले के समय किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज- माता-पिता या बच्चे का मूल निवास प्रमाण पत्र/ पेरेंट्स में से किसी एक का वोटर आईडी कार्ड/ पेरेंट्स में किसी एक के नाम पर जारी राशन कार्ड जिसमें बच्चे की उपस्थिति भी हो/ पासपोर्ट/ बिजली बिल/ टेलीफोन आदि का बिल/ माता- पिता का आधार कार्ड/ UID कार्ड आदि हैं।

एडमिशन से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी स्कूल की या शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या स्कूल में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट एवं उनकी राजधानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।