यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CUET Result 2022: घोषित हुए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के नतीजे, 9.68 लाख उम्मीदवार ऐसे करें चेक
CUET Result 2022 सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट की घोषणा आज 16 सितंबर को की गई। इसके बाद अब उम्मीदवार अपना ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 15 जुलाई से 30 अगस्त तक 6 चरणों में आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। एनटीए द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक 14.9 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और इनमें से 9.6 लाख उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। इनमें से 6.6 लाख महिला उम्मीदवार पंजीकृत थीं और 4.29 लाख सम्मिलित हुई थीं। इसी प्रकार, 8.29 लाख मेल कैंडीडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था और 5.3 लाख सम्मिलित हुए थे। ऐसे में परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करके परिणाम देख सकते हैं और अपना NTA स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक से देखें परिणाम और करें NTA स्कोर कार्ड डाउनलोड
इससे पहले, सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने साझा करते हुए बताया था कि एनटीए सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट की घोषणा आज रात 10 बजे तक कर देगा। इसके साथ ही यूजीसी चीफ से स्टूडेंट्स को परिणामों को लेकर उम्मीदवारों को शुभकानाएं भी दीं। इसके बाद, एनटीए ने भी नोटिस किया कि उम्मीदवार अपना परिणाम परीक्षा पोर्टल, cuet.samarth.ac.in पर और एनटीए की वेबसाइट, nta.ac.in पर देख सकेंगे। हालांकि, परिणाम घोषित किए जाने में कुछ देरी हुई और नतीजे रात 12 बजे के बाद जारी किए गए।
इस लिंक से देखें सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट नोटिफिकेशन

CUET Result 2022: सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा आज होने की थी जानकारी
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2022 के नतीजों की घोषणा की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार आज, 15 सितंबर 2022 की तारीख महत्वूपर्ण होने जा रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 के परिणामों की घोषणा आज की जानी है। सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट को 15 सितंबर तक घोषित किए जाने की जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने हाल ही दी थी और इसके साथ उन्होंने भाग ले रहे विश्वविद्यालयों से यूजी प्रवेश के लिए अपनी-अपनी वेबसाइट को अपडेट करने की अपील भी की थी।
सीयूईटी यूजी 2022 के लिए करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। हालांकि, परीक्षा में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 61 फीसदी यानि 9 लाख से अधिक उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे और परीक्षाओं का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल छह चरणों में किया गया था। इसके बाद प्रोविजिनल आंसर-की 8 सितंबर को जारी की गई और उम्मीदवारों की आपत्तियां 10 सितंबर तक स्वीकार की गईं। इन आप्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट आज घोषित किए जाने हैं।
यह भी पढ़ें - NTA CUET UG Score Card 2022: सीयूईटी यूजी परीक्षा के स्कोर कार्ड आज होंगे जारी, इन स्टेप में करें डाउनलोड
CUET Result 2022: सीयूईटी यूजी NTA स्कोर कार्ड डाउनलोड इस समय से
सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए की तरफ से आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की जानकारी साझा नहीं की गई थी, लेकिन यूजीसी अध्यक्ष द्वारा साझा किए गए अपडेट से सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट टाइम रात 10 बजे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। घोषणा के बाद, परिणाम देखने और उम्मीदवारों के NTA स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cuet.samarth.ac.in पर, एनटीए की वेबसाइट, nta.ac.in पर और एनटीए रिजल्ट पोर्टल, ntaresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार इन वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
