विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET UG 2022 Answer Key: सीयूईटी यूजी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज, पढ़ें रिजल्ट डेट

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 10 Sep 2022 09:18 AM (IST)

CUET UG 2022 Answer Key कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एनटीए द्वारा जारी की गई सीयूईटी यूजी आंसर-की प्रोविजनल है यह ...और पढ़ें

सीयूईटी यूजी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज 10 सितंबर, 2022 है।
सीयूईटी यूजी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज 10 सितंबर, 2022 है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET UG 2022 Answer Key: सीयूईटी यूजी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज 10 सितंबर, 2022 है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test) की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए आज आपत्ति विंडो को बंद कर देगा। अब ऐसे में, जो भी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अगर किसी भी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वे इसके लिए विरोध दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, जिन्होंने अभी तक आंसर-की डाउनलोड नहीं किया है उन्हें इसे जल्द से जल्द कर लें और अगर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो वे पोर्टल पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करना होगा।

CUET UG Answer Key 2022: How to raise objections: सीयूईटी यूजी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीयूईटी यूजी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं। इसके बाद, फिर होमपेज पर साइन इन बटन पर क्लिक करें। अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन पर क्लिक करें। अब उत्तर कुंजी/चुनौती विकल्प देखें पर क्लिक करें। अब प्रश्न का चयन करें और तदनुसार आपत्तियां उठाएं। इसके बाद, प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। अब डाउनलोड करें और एक कॉपी भविष्य के लिए रख सकते हैं।

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया गया है। जुलाई में शुरू होने वाली यह परीक्षा अगस्त के आखिरी सप्ताह में समाप्त हुई थी। परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ दिनों में ही परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी है। वहीं अब आज इन आपत्तियों को एकत्र करने के बाद इनका निपटारा किया जाएगा। इसके बाद एनएटी परीक्षा के फाइनल नतीजे भी 15 सितंबर तक जारी कर देगा।