विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET PG Admit Card 2024: 7 मार्च को जारी होंगे सीयूईटी पीजी एग्जाम एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Published: Thu, 22 Feb 2024 03:08 PM (IST)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की ...और पढ़ें

CUET PG Admit Card 2024: 7 मार्च को जारी होंगे सीयूईटी पीजी एग्जाम एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड (Image-freepik)
CUET PG Admit Card 2024: 7 मार्च को जारी होंगे सीयूईटी पीजी एग्जाम एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड (Image-freepik)

HighLights

  1. pgcuet.samarth.ac.in पर रिलीज होंगे प्रवेश पत्र
  2. एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 04 मार्च को होगी रिलीज
  3. 11 मार्च, 2024 से शुरू होगी पीजी परीक्षा

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2024 को रिलीज किए जाएंगे। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 04 मार्च, 2024 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in पर रिलीज किए जाएंगे। इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर हॉल टिकट और सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सीयूईटी पीजी एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। अब होम पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। अब पूछे गई डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। अब हॉल टिकट को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

CUET PG Exam 2024: 11 मार्च से शुरू होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा   

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम के लिए प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट्स को 04 अप्रैल, 2024 तक का समय दिया जाएग। दर्ज कराए गए ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। कैंडिडेट्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड कर सकेंगे। इस एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करना होगा। यूजी प्रोगाम में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया से शुरू होगी।  

यह भी पढ़ें: CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी परीक्षा से जुड़ी अहम सूचना NTA ने की जारी, उम्मीदवार फौरन करें चेक