Move to Jagran APP

CUET PG Admit Card 2022: जानें सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड कब होंगे रिलीज, cuet.nta.nic.in पर कैसे कर पाएंगे डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2022 CUET PG प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न में चार (4) अंक के होंगे। सही आंसर के लिए उम्मीदवार को चार (+4) अंक मिलेंगे जबकि प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए कुल स्कोर से एक (-1) अंक काटा जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 09:14 AM (IST)
CUET PG Admit Card 2022: जानें सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड कब होंगे रिलीज, cuet.nta.nic.in पर कैसे कर पाएंगे डाउनलोड
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड पर ताजा अपडेट है

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG Admit Card 2022: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड पर ताजा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए (National Testing Agency, NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट ( Common University Entrance Test Postgraduate CUET PG 2022) के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी करेगी। अब ऐसे में, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन जैसे डिटेल्स का उपयोग करके अपना सीयूईटी पीजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। CUET PG एडमिट कार्ड के साथ, NTA परीक्षा शहर की सूचना पर्ची भी जारी करेगा। यह परीक्षा भारत के 500 शहरों और विदेशों में 13 शहरों में आयोजित की जाएगी।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, एनटीए के शेड्यूल के अनुसार, एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप या 22 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है। वहीं एडमिट कार्ड एनटीए 26 अगस्त, 2022 से 4 अगस्त तक सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। NTA यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली यह परीक्षा 1 सितंबर से 11 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित होगी।

CUET UG 2022 Admit Card: Steps To Download: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं। इसके बाद,होमपेज पर, 'साइन इन' पर क्लिक करें; विकल्प 'CUET UG 2022 एडमिट कार्ड' लिंक पर जाएं। अब अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब CUET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

इस एग्जाम में 3.57 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। वहीं यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। CUET PG प्रश्न पत्र में दो खंडों में विभाजित है। इनमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे। CUET प्रश्न पत्र के भाग A में 25 MCQ होंगे, जबकि प्रश्न पत्र के भाग B में 75 ऑब्जेक्टिव टाइप क्ववैश्चन पूछे जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.