Move to Jagran APP

CTET Result 2023: सीटीईटी में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक, पढ़ें लें कब होगी परिणामों की घोषणा

CTET Result 2023 सीटीईटी 2023 परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। CTET आंसर-की 2023 14 फरवरी 2023 को जारी की गई थी। वहीं उम्मीदवारों को 17 फरवरी तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Sat, 18 Feb 2023 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2023 07:07 AM (IST)
CTET Result 2023: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है।

एजुकेशन डेस्क। CTET Result 2023: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2023 के नतीजे इस महीने के अंत तक आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर घोषित हो सकते हैं। हालांकि यह तिथि स्थायी नहीं है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, सीटीईटी रिजल्ट के लिए जारी हुई आधिकारिक सूचना के अनुसार फरवरी के अंत तक नतीजों की घोषणा हो सकती है, क्योंकि अभी कोई कंफर्म डेट घोषित नहीं की गई है इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

loksabha election banner

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

सीटीईटी परीक्षा के लिए आंसर-की के लिए हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रिलीज की गई थी। इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी बंद हो चुकी है। वहीं, अब इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद पहले CTET Final Answer Key 2023 और फिर नतीजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स की जरूरत होगी। विवरण को एंटर करने के बाद उम्मीदवार अपने नतीजे देख पाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

सीटीईटी जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को परीक्षा में 55 फीसदी अंक लाने पर सफलता मिलेगी। जनरल कैटेगिरी के लिए 150 में 90 अंक होने चाहिए, जबकि एससी, एसटी के लिए यह 82 है।

28 दिसंबर से 7 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

CTET 2023 परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। CTET आंसर-की 2023 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। वहीं, उम्मीदवारों को 17 फरवरी तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़ें: CTET Answer Key 2023: आज है सीटीईटी आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की लास्ट डेट, ये देनी होगी फीस

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.