यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CTET July 2024 Exam Analysis: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई संपन्न, यहां से जानें कैंडिडेट्स रिस्पॉन्स एवं प्रश्न पत्र का स्तर
सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया गया है। सीबीएसई की ओर से ...और पढ़ें

HighLights
- सीटीईटी जुलाई 2024 एग्जाम आज दो शिफ्ट में हुआ संपन्न।
- एग्जाम संपन्न होने के बाद यहां से जानें परीक्षा का स्तर।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET July 2024) का आयोजन आज यानी 7 जुलाई 2024 को दो शिफ्ट में करवाया गया है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हो गई है एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न करवाई गई। पहली शिफ्ट में पेपर-2 का आयोजन किया गया है वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर-1 संपन्न करवाया गया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थी यहां से एग्जाम/ प्रश्न पत्र के स्तर आदि के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कैसा रहा प्रश्न पत्र का स्तर
पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 12 बजे संपन्न हो गई है वहीं पेपर-1, 4 बजे संपन्न हुआ है। एग्जाम संपन्न होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र मध्यम स्तर का बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस वर्ष का प्रश्न पत्र न ही ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा सरल रहकर मध्यम स्तर का रहा है।
ये है एग्जाम पैटर्न
सीबीएसई की ओर से पेपर-1 का आयोजन कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए करवाया जाता है। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा I (अनिवार्य), भाषा II (अनिवार्य), गणित और पर्यावरण अध्ययन विषयों से 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होते हैं जो सभी बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

इसी प्रकार से पेपर-2 का आयोजन क्लास 6 से 8वीं तक की पात्रता हासिल करने के लिए आयोजित की जाती है। पेपर 2 में भी बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक प्रदान किया जाता है। पेपर 2 में प्रश्न बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30, लैंग्वेज I (अनिवार्य) से 30, लैंग्वेज II (अनिवार्य) से 30, गणित एवं विज्ञान विषय से 60/ बी. सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान 60 प्रश्न पूछे जाते हैं।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न को रिक्त न छोड़ें और सभी प्रश्नों के उत्तर दें।
