यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CTET Exam Date 2022: सीटीईटी परीक्षा डेट से जुड़ी बड़ी खबर, जानें कब होगा एग्जाम और कब रिलीज होगा एडमिट कार्ड
CTET Exam Date 2022 इस परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवंबर 2022 ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। CTET Exam Date 2022: सीटीईटी परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही परीक्षा तिथियों की घोषणा कर देगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CTET परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जानी है। वहीं, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एग्जाम के लिए परिणाम फरवरी 2023 में घोषित होने की उम्मीद है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 31 अक्टूबर, 2022 से 24 नवंबर, 2022 तक CTET पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर दी है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट @ctet.nic.in पर इसकी जांच कर सकेंगे।
सीटीईटी परीक्षा से जुड़ी ये अहम तिथियां
सीटीईटी परीक्षा आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 31 अक्टूबर, 2022
सीटीईटी परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि- 24 नवंबर, 2022
सीटीईटी परीक्षा के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 25 नवंबर, 2022
सीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की शुरुआत- 28 नवंबर से 3 दिसंबर, 2022
सीटीईटी परीक्षा 2022 का आयोजन- दिसंबर से जनवरी 2022
हाल ही में बंद हुई करेक्शन विंडो
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET 2022 पंजीकरण के साथ-साथ हाल ही में आवेदन सुधार विंडो अब बंद हो गई है। सीबीएसई बोर्ड ने 28 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच कैंडिडेट्स को फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया था। इस दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया था।
ये है परीक्षा का पैटर्न
CTET परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस बेस्ड है। CTET में दो पेपर होंगे। पेपर I का आयोजन कक्षा I से V की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है और पेपर II कक्षा VI से VIII शिक्षक के लिए होती है। प्रत्येक पेपर में अधिकतम 150 अंकों के लिए 150 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि ढाई घंटे होगी
