CTET Exam City Slip 2026: सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, यहां से करें डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से जल्द ही सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल ...और पढ़ें

CTET Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
जल्द जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप।
08 फरवरी को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) में सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बेसब्री से एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार है। ताकि उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर सकें। हालांकि सीबीएसई की ओर से परीक्षा शहर से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना तो जारी नहीं की गई है।
लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
इस दिन होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से CTET परीक्षा का आयोजन देशभर में 08 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पेपर-II की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, पेपर-I की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा कुल 2.30 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।
CTET Exam City Slip 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'LATEST NEWS' सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CTET Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: Central Recruitment 2026: फॉरेन एक्सचेंज और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, 300 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
