Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CTET Centre City slip OUT: सीबीएसई सीटीईटी जुलाई 2024 एग्जाम के लिए सेंटर सिटी स्लिप जारी, इस तरीके से जानें परीक्षा केंद्र की जानकारी

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 12:35 PM (IST)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 के लिए सेंटर सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं। एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में करवाया जाएगा।

    Hero Image
    CTET Centre City slip 2024 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July 2024) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। सीटीईटी सेंटर सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभ्यर्थी बिना देरी करते ही तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    कब होगा एग्जाम

    सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7 जुलाई 2024 को करवाया जाएगा। परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर 2 का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न करवाया जाएगा वहीं पेपर 1 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक किया जाएगा प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

    ऐसे डाउनलोड करें सेंटर सिटी स्लिप

    • सीटीईटी सेंटर सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में View Centre City for CTET July 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको अगले पेज पर फिर से दिए लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
    • इसके बाद आपको नए पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपकी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

    Centre City for CTET July 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि सेंटर सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Notification 2024: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द हो सकता है घोषित, ग्रेजुएट अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग