CTET Answer Key 2026: CBSE कब जारी करेगा सीटीईटी आंसर की एवं रिजल्ट, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी आंसर की जल्द ही जारी की जा सकती है। उत्तर कुंजी आने के बाद अभ्यर्थी प्रश्न उत्तरों ...और पढ़ें

CBSE CTET Answer Key 2026
HighLights
सीटीईटी आंसर की जल्द जारी होने की उम्मीद।
7 एवं 8 फरवरी को हुआ था एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET Feb 2026) में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को आंसर की एवं रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। पिछले पैटर्न को देखें तो आंसर की एग्जाम होने के 20 दिनों के अंदर जारी की जाती है, ऐसे में अनुमान है कि उत्तर कुंजी इस माह के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक सीबीएसई की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
1000 रुपये देकर दर्ज किया जा सकेगा ऑब्जेक्शन
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे तय तिथियों के अंदर उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
आंसर की ऑनलाइन डाउनलोड करने की स्टेप्स
- सीटीईटी आंसर की जारी होते ही परीक्षार्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आंसर की से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- लॉग इन के माध्यम से ही अभ्यर्थी उस पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।
रिजल्ट कब होगा जारी
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उस पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण सीबीएसई की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट घोषित किया जायेगा। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के 2 से 3 सप्ताह में नतीजों की घोषणा की जा सकती है।
क्या है सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी देशभर में निकलने वाली टीचर भर्तियों में भाग लेने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। पेपर 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक वहीं पेपर 2 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक पढ़ाने के लिए योग्य होते हैं।
