विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CTET Admit Card: सीबीएसई इस डेट को जारी कर सकता हैं सीटीईटी प्रवेश पत्र, फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी करें चेक

Published: Sat, 06 Jan 2024 11:39 AM (IST)

सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म का आयोजन 21 जनवरी 2024 को होना है। परीक्षा दो पालियों ...और पढ़ें

CTET Admit Card: सीबीएसई इस डेट को जारी कर सकता हैं सीटीईटी एडमिट कार्ड, फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी करें चेक
CTET Admit Card: सीबीएसई इस डेट को जारी कर सकता हैं सीटीईटी एडमिट कार्ड, फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी करें चेक

HighLights

  1. रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य विवरण एंटर करने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश पत्र
  2. 21 जनवरी, 2024 को दो पालियों में होगी सीटीईटी परीक्षा
  3. देश भर में बनाए गए हैं विभिन्न परीक्षा केंद्र

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र जारी होने के पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी।

हालांकि, यह कब रिलीज होगी, इसके बारे में कोई ऑफिशियल सूचना तो नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई जा रही है कि प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले यानी कि 19 जनवरी को रिलीज की जा सकती है। वहीं, एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी हो सकती है। अब चूंकि अभी तक बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड या एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक डेट्स का एलान नहीं हुआ है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें अपडेट मिल सके।

CBSE CTET Admit Card 2024: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत 

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप दोनों जाारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले पाएंगे।

CTET Exam Admit Card 2024: 21 जनवरी को दो पालियों में होगी परीक्षा 

सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म का आयोजन 21 जनवरी, 2024 को होना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, सुबह की पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह एग्जाम देश भर के 135 शहरों में 20 भाषाओं में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

CTET  Admit Card 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “सीटीईटी जनवरी-2024 के लिए  एडमिट कार्ड देखें। अब अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें। इसके बाद,  प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब हॉल टिकट डाउनलोड करके एग्जाम के लिए रख लें। 

यह भी पढ़ें: CTET 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप पर बड़ी अपडेट, इन डेट्स में ctet.nic.in पर होंगे रिलीज