यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CTET 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप पर बड़ी अपडेट, इन डेट्स में ctet.nic.in पर होंगे रिलीज
सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। यह दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 930 बजे शुरू ...और पढ़ें

HighLights
- 21 जनवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी सीटीईटी परीक्षा
- जल्द जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र और एग्जाम सिटी स्लिप
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म भरने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज की जाएगी। उम्मीद है कि परीक्षा शहर की सूचना देने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप इसी सप्ताह के अंत तक या फिर अगले सप्ताह जारी कर दिए जाएं। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।

हालांकि, अभी सीबीएसई की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप या हॉल टिकट जारी होने के संबंध में कोई डेट और टाइम घोषित नहीं किया है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ही विजिट करें। इसके साथ ही, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी एडमिट कार्ड 17 जनवरी, 2024 को जारी हो सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात को न भूलें कि फिलहाल बोर्ड की ओर से कोई तिथि तय नहीं है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। यह दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे खत्म होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
CTET 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, सीटीईटी जनवरी एडमिट कार्ड या परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक टैब को ढूंढे। पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें।
इसे भरने के बाद, सुनिश्चित करें कि क्या सभी डिटेल्स सटीक हैं और जो बदलाव आपको आवश्यक लगे, वे कर लें। इसके बाद एंटर करें। आपके सामने प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। अब उसे फिर परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए अपना कार्ड प्रिंट करें।
