विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CTET Admit Card 2024: ctet.nic.in पर रिलीज हुआ सीटीईटी एडमिट कार्ड, 14 दिसंबर को होगी परीक्षा

Published: Thu, 12 Dec 2024 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2024 02:17 PM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटीईटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर ...और पढ़ें

CTET Admit Card 2024: सीबीएसई आज एडमिट कार्ड करेगा जारी
CTET Admit Card 2024: सीबीएसई आज एडमिट कार्ड करेगा जारी

HighLights

  1. ctet.nic पर डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
  2. 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित होगी परीक्षा
  3. दो पालियों में कराया जाएगा सीटईटी एग्जाम

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी 2024) के लिए आज, 12 दिसंबर, 2024 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई की ओर से प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, जिससे वे हॉल टिकट जारी होने के बाद इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 14 दिसंबर, 2024 को सीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए रिलीज हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश पत्र दो दिन पहले जारी होने थे। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि हॉल टिकट आज 12 दिसंबर, 2024 को जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेटऑफ बर्थ एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

CBSE CTET Exam Admit Card 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। बता दें कि सीटीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को होना है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक कंडक्ट कराई जाएगी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

How to download CTET Admit Card 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ये है आसान तरीका

सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर CTET एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब, आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

सीटीईटी परीक्षा के सफल संचालन के बाद परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। यह उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की जाएगी। अभ्यर्थी इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करके आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की पर उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: CTET Admit Card 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड इस तारीख को हो सकते हैं जारी, उम्मीदवार नोट कर लें डेट