विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CTET 2026 New Exam Date: 12 एवं 13 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगा सीटीईटी एग्जाम, जानें कब मिलेंगे City Slip और Admit Card

Published: Tue, 15 Sep 2026 12:45 PM (IST)

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 12 एवं 13 दिसंबर को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। सिटी इंटीमेशन स्लिप एग्जाम ...और पढ़ें

CTET 2026 Exam Date: सीटीईटी परीक्षा तिथि घोषित, देखें पूरी डिटेल।

CTET 2026 Exam Date: सीटीईटी परीक्षा तिथि घोषित, देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सीटीईटी 22nd एडिशन के लिए एग्जाम डेट घोषित।

  2. 12 और 13 दिसंबर को होगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के 22वें एडिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सीटीईटी एग्जाम डेट (CBSE CTET Exam Date 2026) की घोषणा कर दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 12 एवं 13 दिसंबर 2026 को देशभर के सेंटर्स पर आयोजित किया जायेगा।

दो शिफ्ट में हॉग परीक्षा, देखें टाइमिंग

सीटीईटी एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 2:30 से शाम 5 बजे तक रहेगी। पहली शिफ्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर 120 मिनट पहले यानी कि सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को केंद्र पर दोपहर 12:30 पर रिपोर्ट करना होगा।

एग्जाम डेट से 15 दिन पहले जारी हो जाएगी सिटी इंटीमेशन स्लिप

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी एग्जाम से 15 दिन पूर्व सभी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी जिससे उम्मीदवार अपनी यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

सीटीईटी एग्जाम एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी हो जायेंगे। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन हॉल टिकट प्राप्त करना होगा, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।

एग्जाम पैटर्न

पेपर 1 एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
(i) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(ii) गणित (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(iii) पर्यावरण अध्ययन (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(iv) भाषा I (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(v) भाषा II (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
कुल (Total) 150 MCQs 150 अंक

पेपर 2 एग्जाम पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
(i) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(ii) गणित और विज्ञान


(गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए)
60 MCQs 60 अंक
या    
(iii) सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान


(सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)
60 MCQs 60 अंक
(iv) भाषा I (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
(v) भाषा II (अनिवार्य) 30 MCQs 30 अंक
कुल (Total) 150 MCQs 150 अंक

सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम का हिंदी में सिलेबस प्राप्त करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। अभ्यर्थी सिलेबस के अनुसार कम समय में अच्छी तैयारी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- CTET Syllabus 2026: सीटीईटी पेपर 1 व 2 एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस, PDF भी कर सकते हैं डाउनलोड