विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CTET 2026 Answer Key: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है आंसर की, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Published: Tue, 10 Mar 2026 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 11:05 AM (IST)

सीबीएसई सीटीईटी आंसर की 2026 जल्द ही जारी की जा सकती है। उत्तर कुंजी का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।

CTET 2026 Answer Key

CTET 2026 Answer Key

HighLights

  1. सीबीएसई आंसर की जल्द हो सकती है जारी।

  2. डायरेक्ट लिंक ctet.nic.in पर होगा एक्टिव।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 आंसर की कभी भी जारी होने की उम्मीद है। प्रोविजनल उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। आंसर की आते ही परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

तय तिथियों में आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

आंसर की आने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे वे प्रति प्रश्न 1000 रुपये जमा करके उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। अभ्यथियो द्वारा दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उसी को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी होगा।

प्रोविजनल आंसर की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

  • स्टेप 1: सीबीएसई सीटीईटी आंसर 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में आंसर की से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बासद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
  • स्टेप 5: लॉग इन के माध्यम से ही आप आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।
CTET Answer Key

रिजल्ट की संभावित डेट

सीबीएसई की ओर से नतीजे इस माह के अंत तक जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य (General/ UR) के लिए कटऑफ 60 फीसदी और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 55 फीसदी निर्धारित है। आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- बिहार में कॉन्स्टेबल, सिविल जज, प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई