यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CSSS 2021-22: CSSS हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप के लिए एप्लीकेशन विंडो खुली, चेक करें डिटेल्स
CSSS 2021-22 ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक के ...और पढ़ें

CSSS 2021-22: सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के लिए एप्लीकेशन विंडो ओपन कर दी गई है। पात्रता को पूरा करने वाले कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 नवंबर 2021 है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल, scholarships.gov.in पर विजिट करना होगा।
बता दें कि एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल पर विभिन्न राज्यों के फ्रेश कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन विंडो ओपन की गई है। आधिकारिक पोर्टल पर राज्यों की सूची उपलब्ध है। वहीं, जो राज्य सूची में उपलब्ध नहीं हैं, वहां के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। जो उम्मीदवार पहले से ही इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें इसे नवीनीकृत करना होगा। छात्रवृत्ति नवीनीकरण विंडो 30 नवंबर तक खुली रहेगी।
जानें कौन कर सकता है आवेदन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा में संबंधित स्ट्रीम में 80 प्रतिशत मार्क्स के साथ उत्तीर्ण हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं, स्टूडेंट को नियमित पाठ्यक्रम में होना जरूरी है। पत्राचार या डिस्टेंस मोड के छात्र आवेदन करने के योग्य नहीं हैं। इसके अलावा, छात्र की पारिवारिक आय 8 लाख रूपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए। किसी भी अन्य छात्रवृत्ति और किसी भी प्रकार की शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त करने वाले इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। वहीं, डिप्लोमा छात्र भी योजना के तहत पात्र नहीं हैं।
छात्रवृत्ति के संबंध में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें और संस्थानों द्वारा अपने ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित कराएं। अन्यथा, आवेदन को अमान्य माना जाएगा। यदि आवश्यक हो तो संस्थान को मूल दस्तावेज दिखाएं। ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन से संबंधित डिटेल जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अप्लाई करने से पहले, उम्मीदवारों को इसे ठीक प्रकार से चेक कर लेना चाहिए।