CSIR NET June 2026 Answer Key: सीएसआईआर नेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट आज, इन स्टेप्स से करें चैलेंज
सीएसआईआर नेट प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके वेबसाइट या इस पेज से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

csir net provisional answer key june 2026 released
HighLights
NTA ने वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी की सीएसआईआर नेट आंसर की।
प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर लगा सकते हैं रिजल्ट का अनुमान।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 16 अगस्त को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम के लिए आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key and Response Sheet) का डायरेक्ट लिंक NTA की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर एक्टिव है। उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
18 अगस्त तक आंसर की को चैलेंज करने का मौका
उत्तर कुंजी आने के बाद सभी उम्मीदवार इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर वे इसमें दिए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो 18 अगस्त यानी आज रात्रि 11 बजे तक उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आंसर की को चैलेंज करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
आंसर की डाउनलोड करने एवं चैलेंज करने की स्टेप्स
- सीएसआईआर नेट जून 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट विजिट करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Answer Key Challenges for Joint CSIR UGC NET June 2026
- लिंक दिखा दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- लॉग इन के माध्यम से ही आपको जिस उत्तर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करना होगा उसको सेलेक्ट करके मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी और फीस जमा करने के बाद उसे सबमिट करना होगा।

फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर जारी होगा रिजल्ट
आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण एनटीए द्वारा विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही रिजल्ट की घोषणा होगी। रिजल्ट अगस्त के अंत तक या सितंबर की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि जून सेशन की परीक्षा 17 एवं 18 जुलाई 2026 को करवाया गया था। परीक्षा कुल 5 विषयों- जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान के लिए आयोजित हुई थी।
