विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSBC: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर DET एडमिट कार्ड जारी, 24 अगस्त से शुरू होंगे टेस्ट, DV के लिए ये दस्तावेज लेकर जाएं साथ

Published: Mon, 10 Aug 2026 11:33 AM (IST)

बिहार पुलिस ड्राइवर DET एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं जिसे आप वेबसाइट एवं ...और पढ़ें

CSBC Bihar Police Constable Driver DET admit card 2026

CSBC Bihar Police Constable Driver DET admit card 2026  

HighLights

  1. बिहार पुलिस ड्राइवर ड्राइविंग टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. 24 अगस्त से स्टार्ट होंगे टेस्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) के लिए एडमिट कार्ड  10 अगस्त 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट के लिए क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही अपना हॉल टिकट तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

11847 उम्मीदवार DET के लिए क्वालीफाई

जानकारी के लिए बता दें कि लिखित परीक्षा के आधार पर 15516 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था। पीईटी का आयोजन 12 मार्च से 24 मार्च 2026 तक करवाया गया। इसके आधार पर ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट (DET) के लिए 11847 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • बिहार पुलिस ड्राइवर डीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Admit Card पर क्लिक करें और नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर/ मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करें।
  • अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

CSBC Bihar Police Constable Driver DET admit card Download Link

DET के साथ होगा दस्तावेज सत्यापन, ये डॉक्युमेंट लेकर जाएं साथ

ड्राइविंग टेस्ट के साथ ही उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन भी किया जायेगा। ऐसे में अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे डॉक्युमेंट साथ लेकर जाएं।

  • i. वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान-पत्र, आदि।
  • ii. विज्ञापन की तिथि 17.07.2025 से कम से कम एक (01) वर्ष पूर्व अर्थात 17.07. 2024 तक निर्गत हल्का मोटर वाहन (LMV) / भारी मोटर वाहन (HMV) की चालन अनुज्ञप्ति (मूल में)।
  • iii. जन्म तिथि प्रमाण-पत्र (मैट्रिक / समकक्ष सर्टिफिकेट एवं अंक प्रमाण-पत्र की मूल प्रति)।
  • iv. इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र ।
  • V. इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा का अंक पत्र।
  • vi. अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए- सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र; एवं स्थायी आवास प्रमाण-पत्र।
  • vii. पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए- सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र; एवं स्थायी आवास प्रमाण-पत्र; एवं सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र (Non-Creamy Layer Certificate); एवं विगत 1 वर्ष से पूर्व का निर्गत क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र होने पर सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के परिपत्र संख्या 15440 दिनांक 05.12.2017 के अनुसार विहित प्रपत्र (फॉर्म xviiiB) में घोषणा पत्र भी संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  • viii. स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित (FFW) अभ्यर्थियों के लिए जिला पदाधिकारी / प्राधिकृत पदाधिकारी के हस्ताक्षर से निर्गत (भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पोता/ पोती / नाती/ नतनी होने का) प्रमाण-पत्र (स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी होने का परिचय पत्र मान्य नही होगा); एवं स्थायी आवास प्रमाण-पत्र।
  • ix. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए - सक्षम प्राधिकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-2024 अथवा 2024-2025 के लिए बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 2622 दिनांक 26.02.2019 के साथ संलग्न अनुसूची-1 (प्रपत्र-1) में निर्गत प्रमाण-पत्र; एवं स्थायी आवास प्रमाण-पत्र।
  • Χ. ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए सक्षम प्राधिकार (जिला पदाधिकारी) द्वारा निर्गत ट्रांसजेन्डर होने सम्बन्धी पहचान प्रमाण-पत्र (सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार का परिपत्र संख्या 9556 दिनांक 19.06.2024 सहपठित उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2020 के प्रपत्र-3 अथवा प्रपत्र-4 में निर्गत पहचान प्रमाण-पत्र); एवं स्थायी आवास प्रमाण-पत्र ।
  • xi. बिहार पुलिस में चालक सिपाही के पद पर पूर्व में अथवा पूर्व से संविदा नियोजित अभ्यर्थियों के लिए
  • विज्ञापन 02/2025 के परिशिष्ट 'क' के रूप में संलग्न सक्षम प्राधिकार से निर्गत "संविदा नियोजन अवधि प्रमाण पत्र"। बिहार पुलिस मुख्यालय का पत्र संख्या पी0-04/04-01-58-2024/69 दिनांक 13.05.2025 के अनुसार "संविदा नियोजन अवधि प्रमाण पत्र" निर्गत करने के लिए सक्षम प्राधिकार संबंधित जिला / वाहिनी/ इकाई के वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक / समादेष्टा एवं समकक्ष होंगे।
  • xii. उपर्युक्त के अतिरिक्त अन्य कोई दस्तावेज जो राज्य सरकार यथा अद्यतन नीतिगत परिपत्रों अनुसार अभ्यर्थी के दावों के सत्यापन हेतु आवश्यक हों।

यह भी पढ़ें- AOC Recruitment 2026: आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई