विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CRPF Recruitment 2026: कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, उम्र पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:46 AM (IST)

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 11 नवंबर तक जारी रहेंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026

CRPF Sports Quota Recruitment 2026

HighLights

  1. सीआरपीएफ स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए 11 नवंबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

  2. कॉन्स्टेबल जीडी एवं हेड कॉन्स्टेबल जीडी के 521 पदों पर होंगी नियुक्तियां।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में शामिल होकर देश सेवा करने की चाह रखने वाले स्पोर्ट्स पर्सन के लिए खुशखबरी है। सीआरपीएफ की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो रहे हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। 

फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं वहीं हेड कॉन्स्टेबल पदों पर फॉर्म भरने के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 23 साल से नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार होगी। इसके अलावा अभ्यर्थी ने स्पोर्ट्स में निर्धारित योग्यता हासिल की हो जो निम्नलिखित है।

उम्मीदवार ने इंटरनेशनल लेवल पर खेल प्रतियोगिता, नेशनल गेम्स/चैंपियनशिप में राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में प्रतिनिधित्व किया हो। IOA द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स में मेडल हासिल किया हो कम से कम तीसरे स्थान पर रहे हो। या इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल/ सीनियर नेशनल गेम्स/ स्पोर्ट्स स्टेट स्कूल टीम या सीजीएपआई स्कूल गेम्स/ लेवल गेम्स/ खेल यूनिवर्सिटी गेम्स/ खेलो इंडिया यूथ गेम्स/ खेलो इंडिया विंटर गेम्स में मेडल जीते हों या तीसरे पोजीशन पर रहे हों। अपनी यूनिवर्सिटी को इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल हासिल किया हो।

चयनित होने पर 81 हजार रुपये से अधिक मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने पर स्पोर्ट्स पर्सन को बेहतरीन सैलरी प्रदान की जाएगी। हेड कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को लेवल 4 के अनुसार 25500 से 81100 रुपये प्रति माह तक और कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन पदों पर चयनित होने पर 21700 से 69100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जायेंगे।
भर्ती के लिए चयन आइडेंटिटी चेक, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) और रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन का तरीका

सीआरपीएफ भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • सीआरपीएफ भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर apply here पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
  • अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करनी है।
  • फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
crpf vacancy 2026 notification

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवार/ भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

यह ही पढ़ें- NTA Vacancy 2026: एनटीए लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक जमा कर सकते हैं फॉर्म; पात्रता व अन्य डिटेल यहां करें चेक