विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Virus Scare: आईसीएसई और आईएससी 2020 बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, नई तिथियों की घोषणा जल्द

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 19 Mar 2020 11:46 AM (IST)

Corona Virus Scare 5 से 11 अप्रैल 2020 तक आयोजित होने वाली जेईई मेंस (JEE Mains) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

Corona Virus Scare: आईसीएसई और आईएससी 2020 बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, नई तिथियों की घोषणा जल्द
Corona Virus Scare: आईसीएसई और आईएससी 2020 बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, नई तिथियों की घोषणा जल्द

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Corona Virus Scare: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने 19 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। काउंसिल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

काउंसिल द्वारा 19 मार्च 2020 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आईसीएसई 2020 परीक्षाओं का आयोजन 30 मार्च तक होना था जबकि आईएससी 2020 एग्जाम 31 मार्च को समाप्त होने वाले थे।

काउंसिल ने अपने नोटिस में कहा है कि शेष परीक्षाओं के लिए नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

काउंसिल ने सभी अपने नोटिस के माध्यम से सभी छात्रों, अध्यापकों और पैरेंट्स को तत्काल सूचित करने की अपील भी की है।

यहां देखें आईसीएसई 2020 और आईएससी 2020 परीक्षा स्थगित करने से सम्बन्धित नोटिस