Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट इन लिंक से करें चेक, 91.3% लड़कियां व 89.78% लड़के पास
Rajasthan Board 10th Result 2023 आरबीएसई द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की माध्यमिक माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम शुक्रवार 2 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया गया। लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 2 जून 2023 को दोपहर 1 बजे की गई। इस बार की परीक्षा में 91.3% लड़कियां और 89.78% लड़के पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 90.49 फीसदी रहा। इसके साथ ही परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। साथ ही, स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश पर भी चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री और शिक्षा राज्य मंत्री का आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम लाइव हो गया है। राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार समाप्त हो गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सेकेंड्री परीक्षाओं के परिणाम राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान द्वारा आज, 2 जून 2023 को दोपहर 1 बजे की गई है। इसके लिए राजस्थान बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
- राजस्थान बोर्ड RBSE 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 1 - आफिशियल वेबसाइट पर
- राजस्थान बोर्ड RBSE 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 2 - जागरणजोश पर
Rajasthan 10th Result 2023: आज होनी थी राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (राजस्थान) द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान सेकेंड्री (कक्षा 10) में पंजीकृत और इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित लाखों स्टूडेंट्स के लिए आज, 2 जून 2023 की तारीख निर्णायक होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज की जानी थी।। आरबीएसई द्वारा वीरवार, 1 जून 2023 को जारी अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम शुक्रवार, 2 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाना था।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा का आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए आरबीएसई सचिव मेधना चौधरी ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान द्वारा जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के प्रशासनिक भवन में परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना था।
यह भी पढ़ें - RBSE 10th Result 2023 LIVE: आज आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं के 10 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट, अधिसूचना जारी
Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान के 10 लाख से स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त
इसके साथ ही आरबीएसई सचिव ने बताया कि राजस्थान बोर्ड से 10वीं की परीक्षाओं के लिए इस बार 10 लाख 66 हजार 300 परीक्षार्थी माध्यमिक एवं व्यावसायिक परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इसी प्रकार, प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7,134 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन सभी 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 2 जून को दोपहर 1 बजे की जानीथी।
Rajasthan 10th Result 2023: कहां करें राजस्थान बोर्ड 10वीं के चेक?
ऐसे में में जबकि आरबीएसई द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणाम आज घोषित किया जाना है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को जान लेना चाहिए कि वे आसानी से कैसे अपना परिणाम देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए गए रिजल्ट्स सेक्शन में जाना होगा। इस पेज पर स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।