विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CLAT 2023 result: घोषित हुए क्लैट यूजी-पीजी के नतीजे, इस लिंक से देखें स्कोर, 2 कैंडीडेट्स को 100 फीसदी अंक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2022 08:40 AM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2022 01:52 PM (IST)

CLAT 2023 results for UG and PG Courseसीएनएलयू अडंर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल के लिए क्लैट रिजल्ट 2023 की घोषणा आज ...और पढ़ें

CLAT result 2023 क्लैट रिजल्ट 2023 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करें।
CLAT result 2023 क्लैट रिजल्ट 2023 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करें।

एजुकेशन डेस्क। CLAT UG, PG Result 2023: स्नातक और परास्नातक विधि प्रवेश परीक्षा क्लैट 2023 में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में लॉ के अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेस में वर्ष 2023 के दौरान दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा - कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2023 के नतीजों की घोषणा आज यानि शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 को कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने वाले कंशोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यूजी प्रवेश परीक्षा में 2 उम्मीदवारों को 100 फीसदी अंक मिले हैं। ये उम्मीदवार उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के हैं। वहीं, पीजी में किसी भी उम्मीदवार को 100 फीसदी अंक नही मिले। इससे पहले, क्लैट 2023 शेड्यूल के मुताबिक क्लैट यूजी, पीजी रिजल्ट 2023 की घोषणा दिसंबर 2022 माह के आखिरी सप्ताह के दौरान की जानी है। ऐसे में लाखों उम्मीदवारों का क्लैट 2023 रिजल्ट का इंतजार कभी भी समाप्त हो सकता है।

क्लैट 2023 रिजल्ट लिंक

CLAT Result 2023: ऐसे देखें क्लैट यूजी और पीजी रिजल्ट और रैंक लिस्ट

ऐसे में जो उम्मीदवार लॉ यूजी या पीजी लेवल दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, उन्हें अपना क्लैट यूजी रिजल्ट 2023 या क्लैट पीजी रिजल्ट 2023 के साथ-साथ रैंक लिस्ट में अपनी रैंक जानने के लिए परीक्षा पोर्टल, consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना क्लैट रिजल्ट 2023 देख पाएंगे और साथ ही सीएनएलयू क्लैट 2023 रैंक लिस्ट में अपनी रैंक जान सकेंगे। परिणाम व रैंक की कॉपी का प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

CLAT Result 2023: क्लैट यूजी, पीजी फाइनल आंसर-की जारी

दूसरी तरफ, क्लैट यूजी रिजल्ट 2023 और क्लैट पीजी रिजल्ट 2023 की अब कभी भी घोषणा की संभावना इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि सीएनएलयू ने दोनो ही लेवल की प्रवेश परीक्षाओं के लिए फाइनल आंसर-की वीरवार, 22 दिसंबर को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने सम्बन्धित स्तर के लिए अंतिम उत्तर-कुंजी के पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करके अपने परिणाम व स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

क्लैट यूजी, पीजी फाइनल आंसर-की 2023 डाउनलोड लिंक

इससे पहले, सीएनएलयू ने क्लैट 2023 के लिए प्रोविजिनल आंसर-की 18 दिसंबर को जारी किए थे और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 20 दिसंबर तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की वीरवार को जारी किए गए। वहीं, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को किया गया था।