विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CLAT 2023 Result date: क्लैट रिजल्ट घोषित, consortiumofnlus.ac.in पर कर पाएंगे चेक

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2022 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2022 12:57 PM (IST)

CLAT 2023 Result date time क्लैट यानी कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test 2022) परीक्षा के नतीजों ...और पढ़ें

क्लैट परीक्षा परिणाम किसी भी वक्त घोषित हो सकते हैं।
क्लैट परीक्षा परिणाम किसी भी वक्त घोषित हो सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। CLAT 2023 Result date, time: क्लैट परीक्षा परिणाम पर अहम अपडेट है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test 2022) परीक्षा के नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है।  कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Consortium of National Law University, NLUs) किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा आधिकारिक consortiumofnlus.ac.in पर कर दी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, दो उम्मीदवारों ने UG CLAT 2023 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। वहीं, चार उम्मीदवारों ने 99.99 पर्सेंटाइल, तीन छात्रों ने 99.98, पांच छात्रों ने 99.97 और पांच छात्रों ने 99.96 पर्सेंटाइल स्कोर किए हैं।

फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद जताई गई थी संभावना 

हालांकि अभी डेट और टाइम ऑफिशियल तौर पर घोषित नहीं किया गया है। चूंकि फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि अब जल्द ही परिणाम जारी हो सकता है। ऐसे में नतीजों का ऐलान किसी भी समय हो सकता है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

18 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

18 दिसंबर, 2022 को क्लैट 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी । स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पूरे देश में 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 127 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

CLAT 2023 Result – How to check: क्लैट रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

क्लैट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए CLAT 2023 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना CLAT 2023 परीक्षा रोल नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपका क्लैट 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।