CISF Constable Exam Date 2026: सीआईएसएफ ने कॉन्स्टेबल एग्जाम डेट का किया एलान, 3415 पदों के लिए इस दिन होगी परीक्षा
सीआईएसएफ ने कॉन्स्टेबल परीक्षा घोषित कर दी है। परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

CISF Constable Tradesmen Exam Date 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
दिसंबर माह में होगी परीक्षा।
परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओर से कॉन्स्टेबल (फायर), कॉन्स्टेबल (ट्रेडमैन) और कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। वे जल्द ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
सीआईएसएफ की ओर से कॉन्स्टेबल (फायर), कॉन्स्टेबल (ट्रेडमैन) और कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) लिखित परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर, 2026 को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
कब और कहां जारी होगा एडमिट कार्ड
सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से कुछ दिन पहले की जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
सीआईएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कॉन्स्टेबल (ट्रेडमैन) के कुल 1161 पद, कॉन्स्टेबल (फायर) के कुल 1130 पद और कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के कुल 1124 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा के जरिये कुल 3415 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
