विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CISCE Exam 2024 Time Table: ISC और ICSE बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम घोषित, ये रहा एग्जाम शेड्यूल

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Fri, 08 Dec 2023 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2023 12:04 PM (IST)

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ISC और CISE बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट ...और पढ़ें

CISCE Exam 2024 Time Table यहां से करें डाउनलोड।
CISCE Exam 2024 Time Table यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. ISC और ICSE बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी।
  2. 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2024 से 28 मार्च 2024 तक होंगी आयोजित।
  3. 12वीं एग्जाम 12 फरवरी 2024 से शरू होकर 3 अप्रैल 2024 तक होंगे संपन्न।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। CISCE बोर्ड से अध्ययनरत स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ISC और CISE बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल की घोषणा कर दी गयी है। डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 फरवरी 2024 से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी 2024 से 3 अप्रैल 2024 तक संपन्न करवाई जाएंगी।

अभ्यर्थी ISC और CISE बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जारी किया गया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं और सभी पेपर्स की तिथियों की जानकारी चेक कर सकते हैं।

ICSE, ISC Board Exam 2024 Time Table: इस डेट्स और पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

10वीं यानी कि आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी भाषा विषय का होगा जिसका आयोजन 21 फरवरी 2024 को किया जाना है। अंतिम पेपर कला पेपर 4 होगा जिसका आयोजन 28 मार्च 2024 को किया जायेगा। आर्ट विषय के अलावा सभी विषयों का पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न करवाया जायेगा वहीं आर्ट्स का पेपर सुबह 9 बजे से आयोजित होगा।

इसी प्रकार आईएससी यानी कि 12वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत इंग्लिश लैंग्वेज पेपर 1 से होगी जिसका आयोजन 12 फरवरी 2024 को किया जायेगा वहीं अंतिम पेपर पर्यावरण विज्ञान पेपर 1 का होगा जिसका आयोजन 3 अप्रैल 2024 को किया जाना है। 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र पड़ने के लिए 15 मिनट का समय प्रदान किया गया है।

ICSE Board Exam 2024 Time Table: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • ISC और ICSE बोर्ड डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर ही पॉप अप में आपको दोनों ही कक्षाओं के टाइम टेबल से संबंधित लिंक दिखाई देगा।
  • आपको जिस भी क्लास का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करें।
  • अब डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UP Board Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डेट शीट जारी, अंतिम दिनों में ऐसे करें तैयारी