यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Board Date Sheet 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डेट शीट जारी, अंतिम दिनों में ऐसे करें तैयारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने 10th एवं 12th बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल की घोषणा कर दी ...और पढ़ें

HighLights
- यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए अभी से तैयारी कर लें टाइम टेबल।
- टाइम टेबल को स्ट्रिक्टली करें फॉलो।
- सभी विषयों पर दें पूरा ध्यान।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड के टाइम टेबल के अनुसार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू की जाएंगी। दोनों ही कक्षाओं के लिए अंतिम पेपर 9 मार्च 2023 को संपन्न करवाया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा डेट शीट जारी होने के साथ ही अब छात्र अपनी तैयारियों को परख सकते हैं क्योंकि अब एग्जाम शुरू होने में बस कुछ ही महीनों का समय शेष है। हम यहां कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अवश्य ही बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त कर सकेंगे।
अभी से बना लें एक बेहतर टाइम टाइम
बोर्ड परीक्षा में कुछ ही समय शेष है इसलिए छात्र अब एक ऐसे टाइम टेबल का निर्माण करें जिसमें सभी विषयों को बराबर समय दिया जाये। अगर आपको कोई विषय टफ लगता है तो उसे टाइम टेबल में एक्सट्रा समय दें ताकि आप इस विषय की बेहतर तैयारी कर सकें।

(Image-freepik)
टाइम टेबल को स्ट्रिक्टली करें फॉलो
टाइम टेबल बनाने के बाद है सबसे जरूरी उसे फॉलो करना। अगर आपको बोर्ड परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करना है तो आपको उस टाइम टेबल को अनुशासन के साथ फॉलो करना है। अगर आप स्ट्रिक्टली टाइम टेबल को फॉलो कर अध्ययन करेंगे तो आप सफल होने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन भी कर पाएंगे।
शिक्षक एवं दोस्तों की मदद लेते रहें
अगर आपको कोई भी टॉपिक समझ नहीं आ रहा है तो उसके लिए अध्यापकों और दोस्तों की मदद अवश्य लें। किसी भी टॉपिक को यह कहकर न छोड़ें कि यह ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
अपनी क्षमता को पहचानें
अक्सर देखा गया है कि बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिनों में छात्र अपनी क्षमता के विपरीत 18 से 20 घंटे तक पढ़ाई करने की सोचने लगते हैं लेकिन आप ऐसे करने से बचें। आप अपनी क्षमता के अनुसार टाइम टेबल के निर्माण करें और उसी को फॉलो करें। धीरे-धीरे आपके अंदर क्षमता का विकास होगा उसके बाद आप नए टाइम टेबल का निर्माण कर सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और मानसिक रूप से फ्रेश महसूस करेंगे।
