CHSE Odisha 12th Result 2023: आज जारी होगा ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और काॅमर्स रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
CHSE Odisha 12th Result 2023 orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और काॅमर्स के नतीजों की जांच की जा सकती है। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

एजुकेशन डेस्क। CHSE Odisha 12th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और काॅमर्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Council of Higher Secondary Education, CHSE) 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नतीजों का एलान 31 मई को सुबह 11 बजे किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, छात्र- छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर नतीजों की जांच कर सकेंगे।
ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और काॅमर्स रिजल्ट लिंक
CHSE Odisha 12th Commerce, Science Result 2023: इन तारीखों में हुई थीं परीक्षाएं
सीएचएसई ओडिशा ने कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 1 मार्च से 12 मार्च और 2 मार्च को कक्षा 12 की परीक्षाएं आयोजित की थीं। कक्षा 12 की विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा 4 अप्रैल को संपन्न हुई जबकि कला की परीक्षा 5 अप्रैल को संपन्न हुई थी।
CHSE Odisha 12th Commerce, Science Result 2023: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। इसके बाद अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब सीएचएसई ओडिशा के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
CHSE Odisha 12th Commerce, Science Result 2023: पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट
साल 2022 में, कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक स्ट्रीम के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 3,21,508 से अधिक स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे। वहीं, विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग और कला वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 94.12 प्रतिशत, 89.2 प्रतिशत और 82.10 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।