यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: ओडिशा 12वीं आर्ट्स के नतीजे घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम, 82.1 फीसदी उत्तीर्ण
CHSE Odisha 12th Arts Result 2022 काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 की घोषणा आज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 को लेकर राज्य के 2.13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया है। काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (सीएचएसई), ओडिशा द्वारा आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 12वीं कक्षा की आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 8 अगस्त 2022 को शाम 4 बजे कर दी गई है। इसके साथ ही, ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए गए आकड़ों के अनुसार इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में 2.13 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, इनमें से 1.71 लाख यानि 82.1 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इस बार की परीक्षाओं में 1548 छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिविजन में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, ओडिशा बोर्ड 12वीं वोकेशनल रिजल्ट को लेकर जारी आकड़ों के मुताबिक, व्यावसायिक परीक्षाओं में 70.35 फीसदी स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। दूसरी तरफ, ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया गया है।
ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 लिंक
CHSE Odisha 12th Arts Result 2022: ओडिशा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट ऐसे करें चेक
ऐसे में ओडिशा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 202 को निर्धारित समय यानि 4 बजे घोषित कर दिया गया है। इसके बाद, परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं के परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, chseodisha.nic.in पर और ओडिशा के रिजल्ट पोर्टल, orissaresults.nic.in पर एक्टिव किया गया। छात्रों को अपना 9-अंकों का रोल नंबर, अपनी डेट ऑफ बर्थ के साथ-साथ और स्क्रीन पर दिए गए कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक की अंक-तालिका स्क्रीन पर देख सकेंग। इसका प्रिंट लेने के बाद मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।
बता दें कि काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन ओडिशा (सीएचएसई ओडिशा) ने वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत 12वीं के एग्जाम 28 अप्रैल से 31 मई 2022 के बीच आयोजित किए थे। इसके बाद, बोर्ड द्वारा साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए नतीजों की घोषणा हाल ही में 27 जुलाई को की थी। इसके 10 दिन बाद अब सीएचएसई ओडिशा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 की घोषणा की जा रही है।
