Chhattisgarh Board 10th,12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में छात्राओं ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, टॉप 10 में 71 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह
सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट दोनों में ही छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह 12वीं में जहां लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 प्रतिशत रहा है। वहीं लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.03% रहा है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की घोषणा हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नतीजों की घोषणा की। 10वीं का रिजल्ट 79.30% रहा है, जबकि 12वीं का परिणाम कुल 74.23% रहा। वहीं एक साल बाद नतीजों की घोषणा के साथ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले यानी कि टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। इसके अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट दोनों में ही छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 74.23% छात्र-छात्राएं पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा है। वहीं 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा। इस तरह दोनों ही कक्षाओं में छात्राएं आगे रही हैं।
10वीं टॉप 10 में 71 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में इस बार टॉप 10 में 71 बच्चों ने जगह बनाई है। इनमें पहले स्थान पर सुमन और सोनाली हैं। दोनों ने ही 600 में से 592 अंक मिले हैं। कक्षा 10 के लिए प्राप्त उच्चतम अंक 98.67% हैं। शीर्ष 3 रैंक पर 12 छात्र हैं।
पिछले साल यानी कि 2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते परीक्षाएं नहीं हुई थीं लेकिन इसके पहले यानी कि साल 2020 में छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा में 12वीं क्लास में लड़कियों का पास पर्सेंटेज 82.02 फीसदी है जबकि लड़कों का 78.59 फीसदी रहा था। वहीं सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं में छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की प्रज्ञा कश्यप ने 100 में 100 मार्क्स लाकर टॉप किया है। इसके अलावा, प्रसहंश राजपूत 99.33 फीसदी नंबर के साथ दूसरे नंबर पर और भारती यादव 98.67 फीसदी नंबरों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं थी। इसके साथ ही 12वीं क्लास में टिकेश वैष्णव ने टॉप किया था। टिकेत को 97.80 फीसदी नंबर मिले थे। इसके अलावा, श्रेया अग्रवाल ने 12वीं क्लास में दूसरी पोजिशन हासिल की थी। श्रेया को 97 फीसदी नंबर मिले थे। वहीं तनु यादव 96.60 फीसदी नंबरों के साथ 12वीं क्लास में टॉप 3 नंबर पर रहीं थी।