विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICSI CS Professional Result 2022: सीएस प्रोफेशनल के नतीजे घोषित, निकिता, गिरीश और हर्षदीप ने किया टॉप

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2022 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 11:31 AM (IST)

ICSI CS Professional Result 2022 जून माह के दौरान 1 से 10 तारीख तक आयोजित सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षाओं ...और पढ़ें

आइसीएसआइ सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2022 के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, icsi.edu पर एक्टिव है।
आइसीएसआइ सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2022 के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, icsi.edu पर एक्टिव है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। ICSI CS Professional Result 2022:  भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आइसीएसआइ) सीएस प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा में निकिता रमेश भाई चांदवानी,गिरीश कर डी मरूर और हर्षदीप चौधरी ने टॉप किया है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आइसीएसआइ) द्वारा 1 से 10 जून 2022 तक आयोजित सीएस प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 24 अगस्त को सुबह 11 बजे की गई। इसके बाद परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, icsi.edu पर पहले से ही एक्टिव किए गए लिंक के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने नतीजे देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे अपने आइसीएसआइ सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2022 के साथ-साथ अपनी ई-मार्कशीट भी इसी लिंक से देख, प्रिंट और सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CS Professional Result 2022: हार्डकॉपी पंजीकृत पते पर भेजी जाएगी

भले ही, स्टूडेंट्स अपना आइसीएसआइ सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2022 और ई-मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने एक नोटिस जारी करते हुए घोषणा की है कि छात्र-छात्राओं को ये रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट उनके पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे। इसके साथ ही, संस्थान से स्टूडेंट्स से कहा है कि यदि उन्हें अपनी मार्कशीट पंजीकृत पते पर नतीजे घोषित किए जाने की तिथि से 30 दिनों के भीतर प्राप्त नहीं होती है तो वे आइसीएसआइ द्वारा जारी ईमेल आइडी - exam@icsi.edu पर ईमेल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ईमेल करते समय स्टूडेंट्स को अपने विवरण - रोल नंबर, 17 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि का उल्लेख अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - ICSI CS Result 2022: सीएस प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव नतीजों के लिए लिंक एक्टिव

बता दें कि आइसीएसआइ ने सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट जून 2022 के साथ-साथ एग्जीक्यूटिव परिणामों की भी घोषणा की तारीख को लेकर नोटिस हाल ही में 17 अगस्त को जारी किया था। इसके अनुसार एग्जीक्यूटिव के नतीजे आज (25 अगस्त 2022 को) ही दोपहर 2 बजे से देखे जा सकेंगे। दूसरी तरफ, दोनो ही प्रोग्राम के लिए अगले चक्र की परीक्षाएं 21 से 30 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएंगी। अगले चक्र की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 से आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकेंगे।