यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CGPSC SSE Admit Card 2020: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए एडिमट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CGPSC SSE Admit Card 2020 सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019-20 के एडमिट कार्ड के सम्बन्ध में आयोग की वेबसाइट पर लिंक एक्टीवेट कर दिया गया है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। CGPSC SSE Admit Card 2020: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी), रायपुर ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए आवेदन किया है वे अपना एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in से डाउनोलड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019-20 के एडमिट कार्ड के सम्बन्ध में आयोग की वेबसाइट पर लिंक एक्टीवेट कर दिया गया है।
सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 09 फरवरी 2020 को राज्य के 16 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करने जा रहा है। सीजीपीएससी प्रिलिम्स एग्जाम 2020 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।
आयोग द्वारा 23 जनवरी 2020 को जारी नोटिस के अनुसार, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के केंद्र जिन जिलों में होंगे उनमें – सरगुजा (अंबिकापुर), बैकुण्ठपुर (कोरिया), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग (भिलाई), दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़ एवं राजनांदगांव शामिल हैं।
ऐसे करें सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019-20 एडमिट कार्ड डाउनलोड
• छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, www.psc.cg.gov.in पर विजिट करें।
• होम पेज पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019-20 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
• क्लिक के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको बांयी ओर दिये गये लॉगिन लिंक पर क्लिक करना होगा।
• अब नये पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड भरकर लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
• अपने लॉग-इन में आपको राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019-20 एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक उपलब्ध होगा।
• एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेव कर लें।
डायरेक्ट लिंक सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019-20 एडमिट कार्ड
