CGBSE Result 2022 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं के नतीजे इन लिंक से करें चेक, जानें रिजल्ट आकड़े और टॉपर
CGBSE Chhattisgarh Board Class 10th and 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा मण्डल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी गई है। कक्षा 12 में रितेश कुमार साहू और 10वीं में सुमन पटेल ने टॉप किया है। 10वीं की परीक्षाओं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.3 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CGBSE Result 2022 LIVE Updates: शिक्षा मंत्री द्वारा सीबीजीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई और जारी अपडेट के अनुसार कक्षा 12 में रितेश कुमार साहू ने और 10वीं में सुमन पटेल ने टॉप किया है। दूसरी तरफ, बोर्ड से जारी आकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.3 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की है। ऐसे में स्टूडेंट्स नतीजे आधिकारिक वेबसाइट और जागरणजोश पर देख सकते हैं। छत्तीसगढ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE) आज दोपहर 12 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा की गयी। नतीजों की घोषणा आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा की गयी। दसवीं, बारहवीं के छात्र-छात्राएं cgbse.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा जागरा जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं नतीजे।
जागरण जोश पर छत्तीसगढ 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक
जागरण जोश पर छत्तीसगढ़ 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक
जागरण जोश पर छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक
Chhattisgarh Board 10th,12th Result 2022:10वीं और 12वीं में इतने स्टूडेंट हुए पास
10वीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। वहीं 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का ऐसा रहा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 74.23% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए हैं।
टॉप 10 में 71 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में इस बार टॉप 10 में 71 बच्चों ने जगह बनाई है। इनमें पहले स्थान पर सुमन और सोनाली हैं।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: 10वीं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.3 फीसदी पास
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में 74.23 फीसदी और 12वीं में 79.3 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। छ्त्तीसगढ़ दसवीं की परीक्षाओं में कुल 3.80 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं, बारहवीं के एग्जाम में कुल 2.93 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: कक्षा 12 में रितेश कुमार साहू, कक्षा 10 में सुमन पटेल ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के अनुसार कक्षा 12 में रितेश कुमार साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, रायगढ़ की सुमन पटेल ने कक्षा 10 में टॉप किया है।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। स्टूडेंट्स अपने नतीजे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
CGBSE Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री करेंगे
सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में करें। इसके बाद नतीजे देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट एक्टिव कर दिया जाएगा। साथ ही जागरणजोश पर भी नतीजे देख सकेंगे।
CGBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट हुई डाउन
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक वेबसाइट को बोर्ड द्वारा अपडेट कर दिया गया है। हालांकि, अत्यधित यूजर्स की संख्या के चलते वेबसाइट फिलहाल डाउन है। ऐसे में स्टूडेंट्स को कुछ देर में फिर से प्रयास करना चाहिए।
CGBSE Result 2022: आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल हुआ अपडेट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी। आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट देख पाएंगे।
सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
Chhattisgarh Board Result 2022: क्या करें अगर स्क्रीन पर न दिखे परिणाम
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री कुछ ही मिनटों में करने वाले हैं। इसके बाद परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकेंगे। हालांकि, यदि स्टूडेंट्स को नतीजे स्क्रीन पर दिखे तो अपने रोल नंबर की जांच करते हुए फिर से इसे रिजल्ट पेज पर सबमिट करना चाहिए। कई बार अत्यधिक यूजर्स के एक साथ वेबसाइट पर विजिट करने से तकनीकी समस्या की संभावना रहती है।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट को करें बुकमार्क
स्टूडेंट्स को छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और छत्तीसगढ़ बोर्ड हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 को बिना किसी परेशानी के आसानी से देखना है तो आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल के साथ-साथ जागरणजोश को बुकमार्क रखना चाहिए।
CGBSE Result 2022: इन स्टेप में देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट एक ही प्रयास में
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 या सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 एक ही प्रयास में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर नतीजे देखने के लिए रोल नंबर भरकर सबमिट करते समय इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में छात्र गलत विवरण भर देते हैं और रिजल्ट स्क्रीन पर नहीं दिखता।
पास नहीं होने पर ये हैं विकल्प
सीजीबीएसई पुनर्मूल्यांकन और रीचेकिंग प्रक्रिया के बाद, बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी करेगा। ऐसे में, जो छात्र सीजी बोर्ड कक्षा 10 वीं में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं वे सीजीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Chhattisgarh 10th and 12th Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
cgbse.nic.in
Results.cg.nic.in
www.jagranjosh.com
मार्कशीट जारी होने के बाद करें क्रॉस चेक
मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद यह सुनिश्चित करना होगा छात्रों को यह देखना होगा कि कोई त्रुटि न हो और यदि कोई हो, तो उन्हें इसे जल्द से जल्द अधिकारियों द्वारा ठीक करने की आवश्यकता है।
छात्र का नाम
रोल नंबर
स्पेलिंग
कुल मार्क
विषयवार कुल थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
ग्रेड एसोसिएटेड
CGBSE Class 10th and 12th Result 2022: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक 33% है। वहीं पिछले साल, कक्षा 10 की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो यह 100% था, जबकि कक्षा 12 में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.43% था।
CG Board 10th, 12th Result 2022: स्टूडेंट्स की बढ़ी धड़कने
छत्तीसगढ़ बोर्ड स्टूडेंट्स की धड़कने इस वक्त बढ़ी हुई हैं, क्योंकि 10वीं, 12वींं के नतीजे जारी होने में अब बस कुछ वक्त रह गया है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स को मिलेगी हेलीकॉप्टर सवारी
छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स को हेलीकॉप्टर सवारी कराई जाएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 के राज्य और जिला स्तर के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सवारी से पुरस्कृत किया जाएगा।
Chhattisgarh Board Result 2022: साल 2019 में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप
निशा पटेल- 98.33%
योगेश साहू- 98.00%
तिलक झा- 97.83%
Chhattisgarh Board Result 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करके देख पाएंगे रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले 10वीं, 12वीं रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in पर जाएं। इसके बाद, सीजी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम देखने के लिए निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल एंटर करें। इसके बाद सबमिट बटन पर प्रेस करें। इसके बाद देखें सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
CGBSE 10th, 12th Result: स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
सीजीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 ऑनलाइन चेक करने के बाद छात्र-छात्राओं को मार्कशीट और प्रमाण पत्र छात्रों को उनके स्कूलों से मिलेगी।
CGBSE Class 10th 12th Results 2022: मार्च में हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।
बोर्ड ने जारी की है हेल्पलाइन नंबर
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने CGBSE परिणाम 2022 से पहले और बाद में छात्रों की चिंता को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हैं। छात्र अपने प्रश्नों के समाधान के लिए सुबह 10:30 से शाम 5 बजे के बीच टोल-फ्री नंबर 18002334363 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर 23 मई तक एक्टिव रहेगा।
8 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार
सीजीबीएसई परिणाम 2022 का इंतजार 8 लाख से अधिक छात्रों-छात्राएं कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे इन स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा।