विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Vyapam Exam Calendar 2024: छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग और प्री-बीएड सहित अन्य परीक्षा की तिथियां जारी, करें चेक

Published: Tue, 13 Feb 2024 02:22 PM (IST)

छत्तीसगढ़ प्री-बीएड डीएलएड और पीईटी की प्रवेश परीक्षा 2 जून 2024 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ...और पढ़ें

CG Vyapam Exam Calendar 2024: छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग और प्री-बीएड सहित अन्य परीक्षा की तिथियां जारी, करें चेक
CG Vyapam Exam Calendar 2024: छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग और प्री-बीएड सहित अन्य परीक्षा की तिथियां जारी, करें चेक

HighLights

  1. vyapam.cgstate.gov.in पोर्टल पर जारी हुआ एग्जाम कैलेंडर
  2. सूचना के अनुसार, मई-जून में होंगी विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं
  3. उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर चेक करें से इससे जुड़ा नोटिफिकेशन

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। यह परीक्षाएं मई-जून में आयोजित की जाएंगी। इसके अनुसार, प्री-एमसीए और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 30 मई को सुबह परीक्षा आयोजित होगी। एमएससी नर्सिंग एग्जाम भी इसी डेट में मार्निग सेशन में कंडक्ट कराया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इससे जुड़ी सूचना  vyapam.cgstate.gov.in पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक सूचना  

जून में होंगे ये एग्जाम

छत्तीसगढ़ प्री-बीएड, डीएलएड और पीईटी की प्रवेश परीक्षा 2 जून, 2024 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, बीएससी नर्सिंग, प्री बीए- बीएड, प्री बीएससी बीएड 13 जून, 2024 को कंडक्ट कराई जाएगी। पीपीटी 2024 की परीक्षा 23 जून, 2024 को होगा। 

CG Vyapam Exam Calendar 2024: टेंटेटिव हैं ये एग्जाम डेट्स 

हालांकि, कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि यह एग्जाम डेट्स अस्थायी हैं। इसका मतलब यह है कि प्रवेश परीक्षा की इन तिथियों में बदलाव भी हो सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। वहीं, इस संबंध में जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थायी निवासियों से कोई भी परीक्षा शुल्क नहीं दिया जाएगा। साथ ही एग्जाम से संबंधित डिटेल्स नोटिफिकेशन, जिसमें ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख, ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख , फॉर्म में करेक्शन, एग्जाम टाइम जैसी अन्य विवरण शामिल होता है, बाद में रिलीज किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करना होगा। 

यह भी पढ़ें: BDL Recruitment 2024: बीडीएल प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए कल है आवेदन की लास्ट डेट