यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BDL Recruitment 2024: बीडीएल प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आज है आवेदन की लास्ट डेट
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 14 फरवरी 2024 है और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी ...और पढ़ें

HighLights
- 14 फरवरी, 2024 तक करें ऑनलाइन आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in/Home-Page पर करें अप्लाई
- इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 361 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए कल आवेदन की लास्ट डेट है। बीडीएल की ओर से आज, 14 फरवरी, को इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://bdl-india.in/Home-Page पर जाकर आवेदन कर सके।

(Image-freepik)
BDL Recruitment 2024: ये देनी होगी फीस
जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 14 फरवरी 2024 है और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट / प्रोजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट / प्रोजेक्ट असिस्टेंट / प्रोजेक्ट ऑफिस असिस्टेंट के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल होना होगा, जो कि अलग-अलग तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें 17, 18 21,22 और 25 फरवरी, 2024 शामिल है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर ही आवेदन करें।
BDL Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल्स
इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 361 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 136 पद प्रोजेक्ट इंजीनियर/ ऑफिसर के और 142 खाली पदों प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट/ असिस्टेंट्स को भरा जाएगा। वहीं, प्राेजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट/ ऑफिस असिस्टेंट के लिए कुल 83 पोस्ट शामिल हैं। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।
BDL Recruitment 2024: बीडीएल प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.bdl-india.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर बीडीएल भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक विवरण प्रदान करें। आवेदन पत्र जमा करें। अब दस्तावेज जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
