विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Tier-II Result 2026: सीबीएसई ग्रुप A, B, C टियर-2 रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें नतीजे चेक

Published: Fri, 15 May 2026 02:07 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2026 02:12 PM (IST)

सीबीएसई ने ग्रुप A, B, C टियर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Tier-II Result 2026: ग्रुप A, B, C टियर-2 रिजल्ट जारी।

CBSE Tier-II Result 2026: ग्रुप A, B, C टियर-2 रिजल्ट जारी।

HighLights

  1. टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. कुल 124 उम्मीदवारों का होगा चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप-ए, बी और सी टियर-2 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई की ओर से टियर-2 की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 18, 19, 25, 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 124 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

सीबीएसई ने ग्रुप-ए, बी और सी टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में भविश्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब हुई थी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से टियर-1 की परीक्षा 31 जनवरी और 01 फरवरी को आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है। टियर-2 की परीक्षा 18, 19, 25, 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई गई थी।


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 124 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। असिस्टेंट सेक्रेटरी के लिए कुल 8 पद, असिस्टेंट प्रोसेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक) के लिए कुल 12 पद, असिस्टेंट प्रोसेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग) 08 पद, असिस्टेंट प्रोसेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (स्किल) के लिए कुल 7 पद, अकाउंट ऑफिसर के लिए कुल 02 पद, सुपरिटेंडेंट के लिए कुल 27 पद, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए कुल 09 पद, जूनियर अकाउंटेंट के लिए कुल 16 पद और जूनियर असिस्टेंट के लिए कुल 35 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगा NEET एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किए 6 बड़े एलान