विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Exam 2024: सीबीएसई ने किया बड़ा एलान, 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी डिस्टिंक्शन और ओवरऑल डिवीजन

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 01 Dec 2023 12:56 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2023 07:54 AM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2024)फरवरी में आयोजित ...और पढ़ें

CBSE Exam 2024: सीबीएसई ने किया बड़ा एलान, 10वीं, 12वीं में अब नहीं मिलेगी डिस्टिंक्शन और डिवीजन
CBSE Exam 2024: सीबीएसई ने किया बड़ा एलान, 10वीं, 12वीं में अब नहीं मिलेगी डिस्टिंक्शन और डिवीजन

HighLights

  1. 15 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
  2. आगामी कुछ दिनों में जारी होगी बोर्ड डेटशीट
  3. आधिकारिक वेबसाइट से कर पाएंगे डाउनलोड

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा की डेटशीट रिलीज करने से पहले एक अहम नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने आगामी 10वीं और 12वीं परीक्षाओं 2024 के संबंध में जारी एक अहम सूचना में कहा है कि (CBSE 10th, 12th Board Exam 2024) बोर्ड दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में कोई ओवरऑल डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं देगा। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से दी गई है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राएं पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। 

सीबीएसई ने जारी नोटिस में कहा है कि को बोर्ड परीक्षाओं में स्टूडेंट्स के मार्क्स कैलकुलेट करने के लिए क्या क्राइटेरिया रहेगा। इस संबंध में CBSE को कई अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। इस बारे में यह सूचित किया जाता है कि परीक्षा उपनियमों के अध्याय-7 के सब सेक्शन 40.1 (iii) के अनुसार, कोई समग्र डिवीजन/डिस्टिंक्शन या एग्रीगेट नहीं दिया जाएगा। 

CBSE Board Exam 2024: 15 फरवरी से शुरू होनी है परीक्षाएं 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2024)फरवरी में आयोजित होनी है। यह एग्जाम 15 फरवरी, 2024 से शुरू होंगे जो कि अप्रैल तक चलेंगे। इसके लिए जल्द ही डेटशीट जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी बोर्ड ने इस संबंध में कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि इस महीने बोर्ड टाइमटेबल जारी कर देगा। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें, जिससे उन्हें एग्जाम की तैयारी के दौरान कोई मुश्किल न आए। 

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा तिथियों की घोषणा इस साल रिजल्ट जारी करने के साथ ही कर दी थी। अब सिर्फ स्टूडेंट्स रिजल्ट की राह देख रहे हैं।  

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam Date Sheet: कमजोर सब्जेक्ट्स पर देना शुरू करें एक्ट्रा टाइम, जारी होने वाली है सीबीएसई डेटशीट