विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Date Sheet 2027: क्या इस वीक आ जाएगी सीबीएसई 10th-12th बोर्ड परीक्षा डेटशीट? पढ़ें पूरी अपडेट

Published: Mon, 21 Sep 2026 10:36 AM (IST)

सीबीएसई द्वारा संभावित CBSE 10th 12th Date Sheet 2027 इस वीक में आ सकती है। परीक्षाएं फरवरी 2027 माह से स्टार्ट की जाएंगी।

CBSE Exam Date 2027: जल्द जारी होगा टाइम टेबल।

CBSE Exam Date 2027: जल्द जारी होगा टाइम टेबल।

HighLights

  1. सीबीएसई डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर होगी जारी।

  2. पिछले साल संभावित टाइम टेबल 24 सितंबर को हुआ था जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा दसवीं एवं 12वीं के छात्रों को पर्याप्त तैयारी करने का मौका देने के लिए कई महीने पहले टाइम टेबल जारी कर देता है। पिछले वर्ष भी बोर्ड द्वारा संभावित डेटशीट 24 सितंबर को जारी कर दिया गया था। ऐसे में अब उम्मीद है कि इस वीक में CBSE 10th 12th Time Table 2027 जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर बोर्ड द्वारा अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई थी।

पिछले वर्ष 110 दिन पहले आई थी फाइनल डेटशीट

सीबीएसई बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष 110 दिन पहले यानी कि 30 अक्टूबर को फाइनल डेटशीट जारी की गई थी। देशभर में सीबीएसई बोर्ड द्वारा सबसे पहले टाइम टेबल की घोषणा की जाती है।

टाइम टेबल कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सीबीएसई सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी टाइम टेबल 2027 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा, आपको जिस कक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
  • इसके बाद आप डेट एवं परीक्षा का विषय चेक कर सकते हैं।

फरवरी माह में परीक्षाएं होंगे स्टार्ट

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हर साल फरवरी माह से की जाती है। जहां 10th क्लास की परीक्षाएं मार्च माह तक वहीं 12th क्लास की परीक्षाएं अप्रैल माह तक चलती हैं जिसमें 40 से 50 लाख स्टूडेंट्स भाग लेते हैं।

शिफ्ट टाइमिंग

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जाता है। हालांकि, किसी पेपर के लिए छात्रों को 2 घंटे तो किसी पेपर के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- कारगिल से पहली महिला आर्मी ऑफिसर बनीं स्टैंजिन त्सांगयांग, इंडियन आर्मी ने जर्नी को 'पहाड़ों से ऑलिव ग्रींस' दिया नाम