विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10th-12th संभावित डेटशीट जल्द आने की उम्मीद, पिछले साल इस डेट को आ गया था टाइम टेबल

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:24 PM (IST)

सीबीएसई द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए संभावित डेट शीट इसी महीने में जारी की जा ...और पढ़ें

CBSE Date Sheet 2027: संभावित डेट शीट जल्द होगी जारी।

CBSE Date Sheet 2027: संभावित डेट शीट जल्द होगी जारी।

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित टाइम टेबल कभी भी हो सकता है जारी।

  2. फरवरी 2027 से स्टार्ट होंगे एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) क्लास में अध्ययनरत छात्रों की बेहतर तैयारी और एग्जाम स्ट्रैटजी बनाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया जाता है। ऐसे में पिछले वर्ष के पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि अगले वीक तक CBSE 10th 12th Date Sheet 2027 जारी कर देगा।

पिछले वर्ष इस डेट को जारी हुई थी संभावित डेटशीट

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा पिछले वर्ष संभावित टाइम टेबल 24 सितंबर को जारी कर दिया गया था। इसके बाद बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए ऑफिशियल टाइम टेबल करीब 110 दिन पहले 30 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया गया था।
बोर्ड द्वारा इतने दिन पहले टाइम टेबल जारी होने का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को जितना पहले हो सके जानकारी देना है ताकी वे परीक्षा की तैयारी अच्छे तरीके से कर पाएं। इससे उन्हें परीक्षा की चिंता से उबरने और परीक्षाओं में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई द्वारा दोनों ही क्लासेज की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी माह से की जाएगी। 10th क्लास की परीक्षाएं मार्च माह तक एवं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल माह तक आयोजित होंगी।

पेपर के लिए क्या रहेगी टाइमिंग

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी किये गए टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- पैरों से लिखकर परीक्षा की पास, सरकारी टीचर बनने के बाद अब UPSC लक्ष्य; जानें जामी सिम्हाचलम की रोचक कहानी

यह भी पढ़ें- कारगिल से पहली महिला आर्मी ऑफिसर बनीं स्टैंजिन त्सांगयांग, इंडियन आर्मी ने जर्नी को 'पहाड़ों से ऑलिव ग्रींस' दिया नाम