Move to Jagran APP

CBSE CTET 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, इस डेट में आयोजित होगा एग्जाम

सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2024) का आयोजन 7 जुलाई को 2 शिफ्ट में करवाया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उनके लिए सीबीएसई की ओर से परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Mon, 10 Jun 2024 07:34 AM (IST)
CBSE CTET 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, इस डेट में आयोजित होगा एग्जाम
CBSE CTET 2024 एग्जाम के लिए जल्द जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July 2024) का आयोजन 7 जुलाई को किया जाना है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अब सीबीएसई की ओर से जल्द ही एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए जारी की जा सकती है।

एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी जहां से आप इसे लॉग इन डिटेल भरकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके माध्यम से आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करके अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

एग्जाम डेट एवं टाइमिंग

सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2024 एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पेपर 2 का आयोजन पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक एवं पेपर 1 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4:30 तक करवाया जाएगा।

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • सीटीईटी 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए किया जा सकता है, एडमिट कार्ड के रूप में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। परीक्षा वाले दिन सेंटर पर अभ्यर्थी एडमिट कार्ड एवं एक ओरिजिनल वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें- SGPGI Recruitment 2024: एसजीपीजीआई लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई