विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार अगले वीक में हो जाएगा खत्म, टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी

Published: Thu, 07 May 2026 05:33 PM (IST)

सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट मई के तीसरे वीक में जारी होने की संभावना है। छात्रों को बता दें कि रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

CBSE 12th results date

CBSE 12th results date

HighLights

  1. सीबीएसई 12th रिजल्ट जारी होने में कुछ दिन शेष।

  2. रिजल्ट के साथ पास पर्सेंटेज, लड़के एवं लड़कियों के प्रदर्शन का डाटा होगा शेयर।

  3. टॉपर्स लिस्ट नहीं की जाएगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी यानी कि 12th बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले 18.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने हाल में जानकारी देते हुए कहा था कि मई के तीसरे सप्ताह में सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट नहीं होती है जारी

आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से सीबीएसई ने छात्रों के बीच से प्रतिस्पर्धा खत्म करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं जिससे कि स्टूडेंट्स किसी भी प्रकार के मानसिक दवाब में न आएं। इसी को देखते हुए अब सीबीएसई टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। इसलिए इस वर्ष भी टॉपर के नामों की जानकारी नहीं दी जाएगी।

स्टूडेंट्स का डाटा होगा साझा

सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के साथ ही पास पर्सेंटेज, लड़के एवं लड़कियों का प्रदर्शन, स्कूलों के प्रदर्शन सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी। पिछले साल रिजल्ट की घोषणा 13 मई को की गई थी जिसमें कुल 88.39% स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 91.64% वहीं लड़कों का पास पर्सेंटेज 85.70% दर्ज किया गया था।

कुल 6 तरीकों से चेक किया जा सकेगा रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स या उनके माता पिता 6 तरीकों से रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-

  1. वेबसाइट: cbse.gov.in, results.cbse.nic.in
  2. डिजीलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in एवं एप
  3. उमंग एप
  4. एसएमएस/SMS
  5. Via IVRS: दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए नंबर 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए 011-24300699 नंबर
  6. Via SMS Organizer App: मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जायेंगे कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन

सीबीएसई द्वारा नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो जायेंगे और उनकी कंपार्टमेंट आएगी उनके लिए आवेदन लिए जायेंगे। छात्र आवेदन करके उन फेल होने वाले विषयों की दोबारा परीक्षा दे सकेंगे और इसी साल एग्जाम पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE Class 12 Result 2026: वेबसाइट SMS Digilocker उमंग एवं फोन करके चेक किया जा सकेगा सीबीएसई 12th रिजल्ट, नतीजे जल्द