CBSE Class 12 Result 2026: वेबसाइट SMS Digilocker उमंग एवं फोन करके चेक किया जा सकेगा सीबीएसई 12th रिजल्ट, नतीजे जल्द
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CBSE 12th Result 2026 मई के थर्ड वीक में घोषित होगा। नतीजे आने के बाद ...और पढ़ें

CBSE 12th Result 2026 date
HighLights
सीबीएसई 12th रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में होगा जारी।
18.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (12th) रिजल्ट मई माह के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जायेगा। बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले 18.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स नतीजे आने का बेसब्री कर रहे हैं ताकी वे आगे कॉलेज आदि में एडमिशन के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें। आपको बता दें कि इस बार बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था।
नतीजे चेक करने के लिए कई माध्यम हैं उपलब्ध
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में अधिक स्टूडेंट्स के चलते कभी कभी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट तेजी से उपलब्ध नहीं हो पाता है और ऐसे में वेबसाइट के क्रैश होने के भी चांस रहते हैं। ऐसे में आप वेबसाइट के अतिरिक्त अन्य माध्यमों जैसे- डिजीलॉकर एप एवं वेबसाइट, उमंग एप, SMS, IVRS से भी रिजल्ट की जांच की जा सकती है। किस प्लेटफॉर्म पर कैसे रिजल्ट चेक किया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी आप यहां से चेक कर सकते हैं।
डिजीलॉकर और उमंग
छात्र डिजीलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो डिजीलॉकर का एप या UMANG एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके नंबर/ ईमेल दर्ज करके अभी से लॉग इन कर लें। इसके बाद रिजल्ट आने पर तुरंत ही इससे आप नतीजे चेक कर सकेंगे।
SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
जिन छात्रों या उनके माता पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वे कीपैड फोन का इस्तेमाल करके स्वयं ही एसएमएस से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।
सीधे फोन यानी IVRS से से प्राप्त किया जा सकेगा परिणाम
छात्र चाहें तो सीधे निर्धारित नंबर पर फोन करके IVRS के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए नंबर 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्रों को 011-24300699 पर फोन करना होगा।
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका
वेबसाइट से स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं एडमिट कार्ड आईडी भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
