विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE: पश्चिम एशिया के 7 देशों में दोबारा होगी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा, मार्क्स में सुधार करने का मिलेगा मौका

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:07 PM (IST)

सीबीएसई की ओर से पश्चिम एशिया के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होकर छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकेंगे।

CBSE: यहां पढ़ें पूरी खबर।

CBSE: यहां पढ़ें पूरी खबर।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से पश्चिम एशिया के 7 देशों में युद्ध के कारण सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद कर दी गई थी। सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद होने के बाद सीबीएसई ने 27 जुलाई, 2026 को विशेष मूल्यांकन योजना जारी की थी। विशेष मूल्यांकन योजना के आधार पर पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 13 मई, 2026 को जारी किया गया था।

रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई ने इन 7 देशों में दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने का फैसला लिया है। इस परीक्षा में उन छात्रों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है और परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। बता दें, परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट अंतिम माना जाएगा। 

इन 7 देशों में दोबारा होगी बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई ने पश्चिम एशियाई के 7 देशों ईरान, बहरीन, ओमान, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई में दोबारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाने का फैसला लिया है। इस परीक्षा में शामिल होकर छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकेंगे।

40 विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से पश्चिम एशिया के 7 देशों में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 40 विषयों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसमें 20 अकेडमिक विषय और 20 स्किल विषय शामिल होंगे।

जल्द जारी होगी डेटशीट

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात ही सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की जाएगी। बता दें, बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों से दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड