विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Result Date 2025: सीबीएसई मैट्रिक इंटर रिजल्ट डेट पर नई अपडेट, इस वीक घोषित हो सकता है परिणाम

Published: Thu, 08 May 2025 11:17 AM (IST)Updated: Sun, 11 May 2025 11:32 AM (IST)

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) की ओर से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट इस सप्ताह में जारी किये जाने की ...और पढ़ें

CBSE Board Result 2025 इस वीक हो सकता है जारी।
CBSE Board Result 2025 इस वीक हो सकता है जारी।

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट इस वीक जारी होने की उम्मीद।
  2. cbse.gov.in, cbseresults.nic.in से रिजल्ट कर सकेंगे चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में भाग लेने वाले 42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से रिजल्ट डेट (CBSE Board Result 2025 Date) एवं टाइम की घोषणा कभी भी की जा सकती है और रिजल्ट इसी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को बता दें कि पहले कक्षा 10वीं एवं उसके बाद कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया जायेगा।

वेबसाइट पर डेट होगी घोषित

छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बता दें कि पिछले वर्ष की तरह बोर्ड की ओर से रिजल्ट डेट की जानकारी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर फ्लैश चलाकर दी जाएगी। इसके साथ ही डिजिलॉकर की ओर से भी X अकांउट पर रिजल्ट को लेकर डेट एवं टाइम की डिटेल साझा की जाएगी।

42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार होने वाले है खत्म

इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की दोनों कक्षाओं को मिलाकर 42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें से 10th क्लास में कुल 24.12 लाख स्टूडेंट्स और 12th में कुल 17.88 लाख छात्र-छात्राओं ने एग्जाम में भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स को नतीजे जारी होने का इंतजार है जो अगले सप्ताह में खत्म होने की पूरी संभावना है।

डिजिलॉकर पहले ही रिजल्ट जारी होने का दे चुका हिंट

सभी छात्रों को बता दें कि डिजिलॉकर पहले ही अपने X अकाउंट पर अकाउंट साइन इन / लॉगइन करने के लिए कह चुका है। ऐसे में सीबीएसई रिजल्ट जल्द ही जारी होने की हिंट माना जा रहा है। जो छात्र डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करना चाहते हैं वे तुरंत ही यूआरएल पर https://cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाकर अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। इसके अलावा आप डिजिलॉकर एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन साइट से मार्कशीट की डिजिटल कॉपी कर सकेंगे डाउनलोड

छात्रों को बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के अलावा आप सीबीएसई की अधिकृत वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर भी अपनी मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे। नतीजे चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • CBSE Board 10th 12th Result 2025 चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, डिजिलॉकर ने आईडी एक्टिवेट करने की दी सलाह