विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, डिजिलॉकर ने आईडी एक्टिवेट करने की दी सलाह

Published: Tue, 06 May 2025 01:12 PM (IST)Updated: Wed, 07 May 2025 04:15 PM (IST)

DigiLocker के X अकाउंट पर छात्रों से सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के लिए आईडी को एक्टिवेट करने के लिए कहा गया ...और पढ़ें

CBSE 10th 12th Result 2025 कभी भी हो सकता है घोषित।
CBSE 10th 12th Result 2025 कभी भी हो सकता है घोषित।

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी।
  2. डिजिलॉकर ने अकाउंट एक्टिव करने की दी सलाह।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे 42 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। डिजिलॉकर के ऑफिशियल X हैंडल से सभी छात्रों को DigiLocker पर अपना अकाउंट एक्टिवेट करने की सलाह दी गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी क्लास का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजों को लेकर टाइम एवं समय की डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के साथ ही डिजिलॉकर के X अकाउंट पर भी दी जाएगी।

डिजिलॉकर पर आईडी एक्टिव करने की स्टेप्स

छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर से नतीजे आसानी से चेक कर सकेंगे। आईडी एक्टिव करने के लिए डिजिलॉकर की ओर से स्टेप्स बताई गई हैं। आप इन्हें फॉलो करके आसानी से अपना अकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं-

  • यूआरएल पर https://cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse विजिट करें।
  • अकाउंट क्रिएशन बटन पर क्लिक करें
  • अपने स्कूल द्वारा प्रदान की गई अपेक्षित जानकारी और एक्सेस कोड दर्ज करें।
  • विवरण सत्यापित करें, मोबाइल नंबर प्रदान करें और प्राप्त ओटीपी प्राप्त करें।
  • अब डिजिलॉकर खाता सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो जायेगा जिसे आप रिजल्ट आने के टाइम सीधा यूज कर सकेंगे।

वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। आप डिजिलॉकर के अलावा सीधे ऑफिशियल वेबसाइट से भी नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष सीबीएसई की ओर से 10th क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया गया है। मैट्रिक में कुल 24.12 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इसके अलावा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक करवाया गया था। 12th में कुल 17.88 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। अब इन सभी स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो इसी वीक में खत्म होने की पूरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, अगले सप्ताह में घोषित हो सकता है रिजल्ट